24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा की ऐतिहासिक उपलब्धि: रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, अब जुड़ेंगे 3 बड़े धार्मिक केंद्र
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा की ऐतिहासिक उपलब्धि: रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, अब जुड़ेंगे 3 बड़े धार्मिक केंद्र

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा जनपद के लिए ‘धार्मिक और पर्यटन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़’ गई है। रेलवे बोर्ड ने बांदा को आस्था के दो बड़े केंद्रों से सीधे जोड़ने की मंजूरी दे दी है। अब श्रद्धालुओं को एक ही ट्रेन से मां बेल्हा देवी धाम और चित्रकूट धाम के दर्शन का अवसर मिलेगा।

एक्सप्रेस के नाम पर 'पैसेंजर' की रफ्तार: बुंदेलखंड एक्सप्रेस में 'टाइम-मार्जिन' घोटाला ?रेलवे बोर्ड ने14123/14124 मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के विस्तार को स्वीकृति दी है। अब यह ट्रेन कानपुर की जगह चित्रकूट धाम कर्वी तक जाएगी। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में 12 की जगह 24 बोगियां लगाई जाएंगी। भीड़भाड़ की समस्या काफी हद तक कम होगी और सीटें आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। इस ट्रेन का ठहराव मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, हमीरपुर रोड, बांदा और अतर्रा सहित 25 से अधिक स्टेशनों पर होगा।

झांसी- बांदा - प्रयागराज ट्रेन का नैनी तक ही होगा संचालनप्रतापगढ़-कानपुर और कानपुर-चित्रकूट एक्सप्रेस के रेक को आपस में ‘लिंक’ किया जाएगा जिससे संचालन सुगम होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ‘नोटिफिकेशन’ जल्द जारी किया जाएगा। इस विस्तार से बांदा, चित्रकूट और प्रतापगढ़ के बीच ‘धार्मिक पर्यटन को नई गति’ मिलेगी। सावन, नवरात्रि और अन्य पर्वों पर हजारों श्रद्धालु इस मार्ग से यात्रा करते हैं। नई व्यवस्था से उन्हें सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। स्थानीय व्यापारियों, होटल और टैक्सी व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का ‘पंडित’ विकल्प पर ‘फूटा गुस्सा’: बोले- गरिमा से ‘खिलवाड़’ नहीं बर्दाश्त !

City News Uttar Pradesh

वीजा के लिए अब नहीं लगानी पड़ेगी दिल्ली की दौड़: 12 देशों का वीजा अब मिलेगा लखनऊ से, सीएम योगी ने एप्लीकेशन सेंटर का उद्धाटन

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन द्वारा मत्स्य संपदा योजना की समीक्षा, ई-लाटरी होगी चयन प्रक्रिया

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री नें एमएलसी चुनाव कैसे जीतें : फूंका मंत्र

City News Uttar Pradesh

बांदा में भाजपा जिलाध्यक्ष के लिये राजनीतिक जंग तेज : राजधानी में छिड़ा निर्णायक युद्व

City News Uttar Pradesh

बांदा चित्रकूट लोकसभा : बसपा उतारेगी मजबूत ब्रह्मण प्रत्याशी ?

ब्रेकिंग न्यूज़