24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

कोरोना का प्रकोप : यूपी में बढ़ी और सख्ती, अब सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर पांच सौ रुपया का होगा जुर्माना …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले देखकर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महामारी अधिनियम-2020 में बड़ा संशोधन किया है। प्रदेश में किसी के भी बिना मास्क के मिलने पर एक हजार और सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर पांच सौ रुपया जुर्माना लगाया जाएगा।


उत्तर प्रदेश में अब मास्क नहीं पहनने व शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने के साथ ही सार्वजनिक जगह पर थूकने पर जुर्माना लिया जाएगा। प्रदेश में कोरोना महामारी अधिनियम-2020 में आठवां संशोधन किया गया है। अब इसके तहत अब बिना मास्क पकड़े जाने पर 1000 रुपया जुर्माना लगेगा। वहीं दोबारा बिना मास्क के पाए जाने पर 10 हजार रुपए भरना होगा। इतना ही नहीं अब तो सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर 500 रुपया का जुर्माना भरना पड़ेगा।


प्रदेश में कोरोना संक्रमण के विकराल रूप को देखते हुए यूपी सरकार ने मंगलवार को कोरोना महामारी अधिनियम-2020 में एक बार फिर संशोधन किया है। यह इस अधिनियम में आठवां संशोधन है। नए संशोधन के तहत अब बिना मुंह ढके निकलने पर जुर्माने की राशि तय कर दी गई है। घर के बाहर बिना मास्क, गमछा, स्कार्फ के निकलने पर 1000 रुपया जुर्माने का प्रावधान किया गया है। दोबारा बिना मास्क के पाए जाने पर 10000 रुपया का जुर्माना देना होगा। देवरिया में सोमवार को बिना मास्क दो बार पकड़े गए दो लोगों ने 10-10 हजार रुपया का जुर्माना दिया। यही नहीं अब तो सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर भी बड़ी सख्ती की गई है।


सार्वजनिक स्थान पर किसी के भी थूकते पाए जाने पर 500 रुपया का जुर्माना लगेगा। योगी आदित्यनाथ सरकार ने महामारी अधिनियम में संशोधन कर जुर्माना राशि शामिल की है। इसमें यह भी साफ किया गया है कि सभी मामलों में जुर्माना लगाने की शक्ति, संबंधित न्यायालय या कार्यपालक मजिस्ट्रेट या ऐसे पुलिस अधिकारी, जो चालान करने वाले पुलिस अधिकारी की श्रेणी से ऊपर का हो लेकिन निरीक्षक की श्रेणी से नीचे का न हो, में निहित होगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का संगम : स्वच्छता की झाड़ू चलाई और वृद्धो का किया सम्मान

यूपी में 75 घंटे का चलेगा स्वच्छता अभियान: खत्म होंगे कूड़े के ढेर, बनेंगे सेल्फी पॉइंट, एक दिसंबर से होगी शुरुआत

City News Uttar Pradesh

महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन सतर्क: डीएम और एसपी ने कालिंजर का किया निरीक्षण”

City News Uttar Pradesh

गुरू गोविंद सिंह की जयंती शबद कीर्तन एवं भंडारे के बीच धूम धाम से संपन्न

तालाब खोदाई में “मलाईखोरी” का बड़ा खेल: लालची अफसरों की मिलीभगत से ‘योजना ठप’

कांग्रेसियों ने मांगा गृह मंत्री का इस्तीफा, युवा कांग्रेस अध्य्क्ष के नेतृत्व में पार्टी ने सौंपा ज्ञापन …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़