City News Uttar Pradesh
बड़ी कार्रवाई : गैरहाजिर दरोगा समेत 15 पुलिस कर्मी हुए सस्पेंड, अवकाश खत्म होने के बाद भी नहीं की थी ड्यूटी ज्वाइन
उत्तर प्रदेश

बड़ी कार्रवाई : गैरहाजिर दरोगा समेत 15 पुलिस कर्मी हुए सस्पेंड, अवकाश खत्म होने के बाद भी नहीं की थी ड्यूटी ज्वाइन …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

सीतापुर। जिले के पुलिस मुखिया आरपी सिंह ने अब तक कार्यकाल में पहली बार पुलिस कर्मियों पर एक साथ इतनी बड़ी कार्रवाई कर महकमे में अनुशासन के दायरे में ड्यूटी करने और कार्यों लापरवाही पर कार्रवाई का संदेश दिया है। एसपी की कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अवकाश की अवधि पूरी होने के बाद भी वापस आकर ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने को लेकर कप्तान ने एक दरोगा समेत 15 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।


एसपी आरपी सिंह ने बताया कि जिले में तैनात 15 पुलिस कर्मी पिछले दिनों अपनी-अपनी अलग-अलग समस्याएं और वजहें बताकर अवकाश पर गए थे, लेकिन अवकाश की अवधि बिताने के बाद भी 15 पुलिसकर्मी वापस नहीं आए और न ही ड्यूटी ज्वाइन की। अनुशासनहीनता और कार्यों में लापरवाही है।


इसी को लेकर गैर हाजिर चल रहे शहर कोतवाली में तैनात दरोगा अशोक कुमार सोनकर, पुलिस लाइंस में तैनात मुख्य आरक्षी लक्ष्मीकांत ओझा, पुलिस लाइंस में तैनात मुख्य आरक्षी अशोक कुमार निराला, बिसवां कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी रमेश कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी रामरूप, पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही अनुराग, चंद्रकांतम विश्चकर्मा, तालगांव कोतवाली में तैनात पवन कुमार, लहरपुर कोतवाली में तैनात युवराज सिंह, सदरपुर थाने में तैनात भूपेंद्र कुमार, शहर कोतवाली में तैनात सिपाही अक्षय कुमार, इमलिया सुल्तानपुर में तैनात सिपाही रुपांशू भारती, रामकोट में तैनात सिपाही निखिल मलिक, हरगांव में तैनात तुवेंद्र कुमार, पुलिस लाइंस में तैनात विकास कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। आगे की विभागीय कार्रवाई की जा रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एकता दिवस के रूप में लौह पुरुष की मनाई गई जयंती : व्यक्तित्व औऱ कृतित्व पर चर्चा

City News Uttar Pradesh

शासन की समीक्षा में विकास कार्य में बांदा की हुई किरकिरी: डांट पड़ी तो “भैरम” याद आये ?

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती बोली: केन नदी ‘बांदा’ की जीवन रेखा, इसका ‘संरक्षण’ हम सबका ‘दायित्व’

किसानों को खरीफ फसल में झटका : नहीं मिल पा रहा है दलहनी तिलहनी बीज

पूरे यूपी में रविवार को लॉकडाउन का एलान, मास्क न लगाने पर 10 हजार तक का जुर्माना …

हर हर महादेव के उद्घोष से गूंजा शिवालय, शिव के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु …

ब्रेकिंग न्यूज़