28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रतिनिधि अंकित की निर्माण कार्यों पर 'कड़ी' निगरानी : गुणवत्ता पर 'कसी लगाम'
उत्तर प्रदेश

प्रतिनिधि अंकित की निर्माण कार्यों पर ‘कड़ी’ निगरानी : गुणवत्ता पर ‘कसी लगाम’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका बांदा में ‘विकास कार्यों’ की ‘तस्वीर’ तेजी से बदल रही है। वर्षों से अधूरे और मानक विहीन कामों की शिकायतों के बीच अब नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने गुणवत्ता केंद्रित विकास अभियान का बिगुल फूंक दिया है। इसके तहत उनके प्रतिनिधि अंकित गुप्ता मैदान में लगातार सक्रिय हैं और एक-एक निर्माण कार्य की निगरानी खुद कर रहे हैं।

प्रतिनिधि अंकित की निर्माण कार्यों पर 'कड़ी' निगरानी : गुणवत्ता पर 'कसी लगाम'

शुक्रवार को इसी क्रम में प्रतिनिधि अंकित गुप्ता वार्ड 19, कालका चौराहा पहुंचे। जनता के बीच बैठकर उन्होंने उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। लोगों ने नालियों की स्थिति, इंटरलॉकिंग सुधार, जलभराव और सड़क के अधूरे कामों की बातें विस्तार से रखीं।

प्रतिनिधि अंकित की निर्माण कार्यों पर 'कड़ी' निगरानी : गुणवत्ता पर 'कसी लगाम'

अंकित गुप्ता ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को बुलाकर निर्देश दिया कि किसी भी निर्माण कार्य में लापरवाही या घटिया सामग्री को हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। स्पष्ट कहा कि जनहित में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रतिनिधि अंकित की निर्माण कार्यों पर 'कड़ी' निगरानी : गुणवत्ता पर 'कसी लगाम'

अंकित नें यह भी कहा कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए एक अलग निगरानी सिस्टम भी तैयार किया जा रहा है। नगर पालिका की सक्रियता और प्रतिनिधि अंकित गुप्ता की सख्त निगरानी के चलते वार्ड–वार्ड में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हो गई है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें पेयजल पर ली क्लास : अधिकारी भय से हुये बदहवास ! …

City News Uttar Pradesh

मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का” : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी

City News Uttar Pradesh

बांदा में शराबी पत्रकारों की चियर्स के बाद अराजकता: “हिन्दुस्तां” हो रहा शर्मसार ?

City News Uttar Pradesh

चाइल्ड ट्रस्ट के कोआर्डिनेटर की संवेदनशीलता: बांटे गये वस्त्र

सपा प्रदेश सचिव कश्यप का ‘भाजपा सरकार’ पर ‘प्रहार’: दलित-पिछड़ों का ‘मारा’ जा रहा ‘हक’

City News Uttar Pradesh Desk

पूर्व सांसद आर.के.पटेल का ‘बुलडोजर’ मामले में सुनील पर बड़ा हमला: बोले यह है ‘आस्तीन का सांप’ ?

ब्रेकिंग न्यूज़