City News Uttar Pradesh
बांदा : घर के बाहर से लापता मासूम बालिका का तालाब में उतराता मिला शव ...
उत्तर प्रदेश

बांदा : घर के बाहर से लापता मासूम बालिका का तालाब में उतराता मिला शव …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। घर के बाहर खेलते समय सोमवार की शाम को अचानक लापता हो गई। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। आखिर में पुलिस को सूचना देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई। एसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बालिका को तलाशने के लिए घर-घर तलाशी ली। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मंगलवार की सुबह बालिका का शव घर के पास ही तालाब में उतराता मिला तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बांदा : घर के बाहर से लापता मासूम बालिका का तालाब में उतराता मिला शव ...
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अनवान गांव निवासी महक उर्फ गुंजन (3) पुत्री मनोज चौकीदार सोमवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी, खेलते समय वह अचानक लापता हो गई। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। देर रात चौकीदार मनोज ग्राम प्रधान के साथ थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया।

सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, सीओ सियाराम, कोतवाली प्रभारी नागेन्द्र नागर समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। घर-घर तलाशी लेने के बाद भी मासूम का कोई सुराग नहीं लग सका। तलाशी के दौरान ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा। मंगलवार सुबहमनोज के परिवार का एक व्यक्ति तालाब पानी लेने गया था। तभी महक का शव पानी में उतराता देखा तो घटना की जानकारी घरवालों को दी। सूचना पाकर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह बालिका के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक परिजनों का कहना है कि महक खेलते समय पैर फिसल जाने से तालाब में डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका दो बहनों में छोटी थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दांदो खदान में खाक हो रही योगी सरकार की खनन नीति? माफिया के आगे सिस्टम ने टेके घुटने?

City News Uttar Pradesh

महंगाई का तगड़ा प्रहार : जुलाई में जली ‘हरी सब्जी’, किचन का बजट हुआ ध्वस्त

मोहर्रम की 9वीं पर ताजियो का मिलाप: दहकते अंगारों में थिरके इंसान

भाजपा का अंबेडकर जयंती पर शक्ति प्रदर्शन: हर बूथ दी श्रद्धांजलि

सीएम योगी ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का किया गठन: नशे का काला कारोबार करने वालों के सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे पोस्टर, चलेगा बुलडोजर, संपत्ति भी होगी जब्त

City News Uttar Pradesh

बांदा में बरसेगी आग: जल उठेगी जिंदगी, थमेगी सांसें

ब्रेकिंग न्यूज़