City News Uttar Pradesh
महंगाई का तगड़ा प्रहार : जुलाई में जली ‘हरी सब्जी’, किचन का बजट हुआ ध्वस्त
उत्तर प्रदेश

महंगाई का तगड़ा प्रहार : जुलाई में जली ‘हरी सब्जी’, किचन का बजट हुआ ध्वस्त

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जुलाई की बारिश जहां राहत लेकर आती है, वहीं इस बार सब्जी बाजार में महंगाई की बिजली गिरा गई है। जुलाई माह की शुरुआत के साथ ही सब्जियों ने आग उगलनी शुरू कर दी है। आम आदमी की थाली से हरी सब्जियां एक-एक कर गायब हो रही हैं। टमाटर, हरी मिर्च और धनिया ने तो कीमतों का अर्धशतक और शतक पार कर लिया है। जहां एक महीने पहले टमाटर 10 रुपये किलो बिक रहा था, वहीं अब वह 60 रुपये किलो पर पहुंच गया है। यानी छह गुना बढ़ोतरी! वहीं हरी मिर्च ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 100 से सीधे 300 रुपये किलो की ऊंचाई छू ली है। अब किचन का ‘तड़का’ आम आदमी के लिए झटका बन चुका है।

महंगाई का तगड़ा प्रहार : जुलाई में जली ‘हरी सब्जी’, किचन का बजट हुआ ध्वस्त

इसके साथ ही अन्य सब्जियां भी महंगी हुई हैं। लौकी दस रुपये से पैंतीस रुपये किलो,कद्दू दस से 40,भिंडी 40 से 60,परवल 50से 80,कटहल 25 से 40,भाटा दस रुपये से 60 रुपये गोभी 50 से 100 रुपये,पात गोभी 20 से 60 रुपया,घुइयां 50 से 80, हरी मिर्च 100 रुपये किलो से 300 रुपये किलो हरी धनियाँ 40 रुपये से अब सौ रुपये किलो की ऊंचाई पर है। स्थानीय किसानों की खेतों से सब्जियों की आवक बारिश के चलते बुरी तरह प्रभावित हुई है। बांदा शहर में अधिकांश सब्जियां अब बाहर से आयात हो रही हैं, जिससे ट्रांसपोर्ट और सप्लाई कॉस्ट बढ़ गई है।

महंगाई का तगड़ा प्रहार : जुलाई में जली ‘हरी सब्जी’, किचन का बजट हुआ ध्वस्त

यही वजह है कि थोक में कमी और खुदरा में भारी मार्जिन से दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। कमर तोड़ महंगाई का सबसे बड़ा असर गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। पहले जहां सब्जियों से भरी थाली बनती थी,अब वहीं दो-तीन ही विकल्प बच गए हैं। आलू और प्याज अब ‘सस्ते तारणहार’ के रूप में थाली में टिके हैं। महंगाई की मार ने रसोई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। गृहणियों का कहना है कि अब रोज सब्जी खरीदना “जुए की तरह” हो गया है पता नहीं कौन सी सब्जी कौन सी ऊंचाई पर मिलेगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंडलीय उन्नयन गोष्ठी में उद्यान मंत्री नें दिखाया सब्ज बाग: बताया योजनाओं और तकनीक का ‘खजाना’

City News Uttar Pradesh

औद्योगिक विकास से ‘चमका’ बुंदेलखंड: जमीन बनी ‘सोने’ की खान, दामों में ऐतिहासिक उछाल

City News Uttar Pradesh

गढ्‌ढा मुक्त सड़कें व 24 घंटे देंगे बिजली : प्रभारी मंत्री बोले- तीन मंत्रियों का दल अलीगढ़ में कर रहा है भ्रमण

ट्रामा सेंटर में डॉक्टर और सहयोगियों ने तीमारदारों को लात-घूंसों से पीटा: मचा हड़कंप

मौसम के मिजाज निराले : बारिश की दरियादिली से खेती किसानी में आफत आई

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश, विधायक प्रकाश एवं पंचायत अध्यक्ष सुनील नें मथी चुनावी मथानी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़