
- शरद मिश्रा
बांदा। “एक तरफ हाथ में तलवार” लेकर “अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला” देने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, तो दूसरी तरफ “अपने दृढ़ संकल्प से विश्व पटल पर भारत का परचम लहराने वाली आयरन लेडी इंदिरा गांधी”। दो अलग-अलग युग, दो अलग-अलग संघर्ष, लेकिन एक ही संदेश “देश सर्वोपरि”।
इसी संदेश को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर के इंदिरा नगर स्थित “इंदिरा गांधी पार्क” में “दोनों महानायिकाओं की जन्म जयंती” को एक भव्य आयोजन के रूप में मनाया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि “आज जब देश की राजनीति में विचारधारा और सिद्धांतों की लड़ाई तेज” है, ऐसे में “इंदिरा जी और रानी लक्ष्मीबाई जी का जीवन हमें याद” दिलाता है कि “सच्चा नेतृत्व” क्या होता है।
राजेश दीक्षित ने कहा “रानी लक्ष्मीबाई ने 1857 में कहा था, “मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी, और अंतिम सांस तक लड़ीं”। ठीक उसी “जज्बे को 1971 में आयरन लेडी इंदिरा गांधी ने दोहराया, जब उन्होंने अमेरिका की धमकियों की परवाह न करते हुए पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बांट कर बांग्लादेश का निर्माण” कर दिया। एक ने “तलवार से देश बचाया, दूसरी ने दूरदर्शिता और लौह संकल्प से देश” को बनाया।”
उन्होंने आगे कहा कि “इंदिरा जी का बचपन ही आंदोलन “में बीता। महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सरदार पटेल के सानिध्य में उन्होंने बाल्यावस्था में ही “वानर सेना का गठन” किया, अंग्रेजों की जेल यातनाएं सहीं। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति, गरीबों के लिए 20 सूत्रीय कार्यक्रम देकर “भारत को आत्मनिर्भरता” की राह दिखाई।
आज की राजनीति में जहां घोषणाओं की भरमार है, वहां “इंदिरा जी की योजनाएं जमीन पर उतर कर गरीब के घर तक पहुंचती” थीं। यही फर्क है “कथनी और करनी” का। कार्यक्रम का समापन “राष्ट्रगान और दोनों वीरांगनाओं के जयघोष” के साथ हुआ। इस दौरान जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, मो. इदरीश, बल्देव वर्मा, सत्यप्रकाश द्विवेदी, कालीचरण निगम, अमित तिवारी, संजय गुप्ता, सन्तोष द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
