City News Uttar Pradesh
बिजली वसूली टीम पर हमला: फिर कर्मचारियों पर छोड़ा कुत्ता, प्रधान समेत चार पर मुकदमा
उत्तर प्रदेश

बिजली वसूली टीम पर हमला: कर्मचारियों पर फिर छोड़ा कुत्ता, प्रधान समेत चार पर मुकदमा

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शासन की बिजली बिल वसूली और कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई उस वक्त हिंसक टकराव में बदल गई जब पावर कॉरपोरेशन की टीम पर कथित रूप से हमला कर दिया गया। आरोप है कि ग्राम प्रधान और उनके समर्थकों ने टीम को रास्ते में रोककर घेर लिया, मारपीट की और कर्मचारियों पर जर्मन शेफर्ड कुत्ता छोड़ दिया। घटना में पांच बिजली कर्मचारी घायल हो गए।

बिजली वसूली टीम पर हमला: फिर कर्मचारियों पर छोड़ा कुत्ता, प्रधान समेत चार पर मुकदमा

संविदा कर्मी कल्लू की तहरीर के अनुसार, अवर अभियंता के नेतृत्व में टीम बुधवार को बंथरी गांव के जमरेही नाथ में बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के तहत शिविर लगाकर ओटीएस पंजीकरण, राजस्व वसूली और बकायेदारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर रही थी। कार्य समाप्त कर टीम लौट रही थी, तभी बाबूपुरवा मोड़ के पास कथित रूप से ग्राम प्रधान सोमनाथ शुक्ला अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और टीम को रोक लिया।

चित्रकूट का राष्ट्रीय 53 वां रामायण मेला : गौरवशाली है इसका इतिहास

आरोप है कि कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज के बाद मारपीट की गई। अफरा-तफरी के बीच कर्मचारियों पर जर्मन शेफर्ड कुत्ता छोड़े जाने का भी आरोप है। हमले में कल्लू, रामचरण, दिनेश, मिठाई लाल और बच्छराज घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थाना इंस्पेक्टर कमासिन भास्कर मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रधान सोमनाथ शुक्ला, रामप्रकाश यादव, दयाराम यादव और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। घटना ने कई प्रश्न खड़े कर दिए हैं क्या बकाया वसूली की कार्रवाई से नाराज होकर यह टकराव हुआ? क्या सरकारी टीम को रोकना और कथित हमला करना कानून-व्यवस्था को चुनौती नहीं?

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट रामायण मेला को अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप देने हेतु समिति द्वारा गंभीर प्रयास शुरू

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले देश के विकास में यूपी ड्राइविंग सीट पर: मोदी व योगी का है कर्म फल

पूर्व विधायक दलजीत जनसेवा से जीत रहे दिल: सैकड़ों आंखों में लौटी रोशनी, दुआओं से गूंजा चंदवारा

City News Uttar Pradesh Desk

एमएलएसी चुनाव : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद से विपक्ष हो रहा पस्त, जीत के प्रति आश्वस्त

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले: ‘जय राम जी’ से जुड़ेगा रोजगार व अध्यात्म,भारत की बनेगा ‘नींव’

City News Uttar Pradesh

थ्रेसर खंती में पलटने से किसान की दबकर मौत, फसल काटने जाते समय हुआ हादसा

ब्रेकिंग न्यूज़