City News Uttar Pradesh
डीएम की सख्ती: 'नो हेलमेट-नो फ्यूल' कड़ाई से होगा लागू, चौराहों पर लगेगी हाईमास्ट लाइट
उत्तर प्रदेश

डीएम की सख्ती: नो हेलमेट-नो फ्यूल कड़ाई से होगा लागू, चौराहों पर लगेगी हाईमास्ट लाइट

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए डीएम ने “कड़ा एक्शन प्लान” लागू करने के निर्देश दिए हैं। यातायात नियमों के पालन को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आएगा। हेलमेट और सीटबेल्ट के बिना वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर “नो हेलमेट-नो फ्यूल” अभियान का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही दोपहिया पर तीन सवारी बैठाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

डीएम की सख्ती: 'नो हेलमेट-नो फ्यूल' कड़ाई से होगा लागू, चौराहों पर लगेगी हाईमास्ट लाइट

ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश पुलिस और परिवहन विभाग को दिए गए हैं। खराब ट्रकों को सड़क किनारे खड़ा करने पर रोक लगाई गई है। ट्रैक्टर और ट्रकों पर रिफ्लेक्टर टेप अनिवार्य रूप से लगाने को कहा गया है, ताकि रात के समय दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अतर्रा रोड स्थित बाईपास चौराहे और मवई चौराहे पर हाईमास्ट लाइट लगाने के निर्देश नगर पालिका परिषद को दिए गए हैं। महोखर चौराहे पर भी प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- गायों की दुर्दशा पर, कांग्रेस चलायेगी जिले में गोवंश पदयात्रा…

City News Uttar Pradesh

राजनीति : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भाजपा सरकार पर तीखा हमला : कहा यूपी में जंगलराज कायम

City News Uttar Pradesh

जेल में ही रहेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल: ईडी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित

विश्वकर्मा सम्मान में रजत सेठ नें वितरित किये टूल किट : लाभार्थी हुये अति अविभूत

गर्मी में उबल रहीं बांदा जेल की बैरकें: बंदी फंगल इंफेक्शन का हो रहे शिकार

City News Uttar Pradesh

अवनी को मिली नई जिंदगी : पांच घंटे बाद लौटी मुस्कान, दिल में थे दो छेद, सफलापूर्वक हुई जटिल सर्जरी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़