चित्रकूट। मऊ थाना अंतर्गत में हटवा गांव में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब बीस दिन से लापता किशोरी की सिर कटी लाश पड़ी मिली। किशोरी का सिर और धड़ अलग अलग पड़ा देखकर लोगों के दिल दहल गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है और आनर किलिंग का संदेह जताया है। वहीं पिता ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी व सीओ ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है।
मऊ थाना क्षेत्र के हटवा गांव की 17 वर्षीय किशोरी सात फरवरी को घर से लापता हो गई थी ।स्वजन ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर मऊ थाना में गांव के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व पर गांव का युवक धतूरा का फल लेने जंगल की ओर गया था। हटवा-ददरी माइनर मार्ग पर कच्चे अध गिरे मकान के पास तेज दुर्गंध आने पर वह पास गया तो उसके होश उड़ गए। वहां पर पड़ी लाश का सिर और धड़ अलग अलग देखकर वह घबरा गया। उसने भाग कर गांव में लोगों को सूचना दी तो वहां पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी मिलते ही एसपी धवल जायसवाल, सीएम मऊ सुबोध गौतम समेत भारी फोर्स पहुंच गया।
सीओ ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि किशोरी की शादी 18 फरवरी होने थी, उसके पहले वह सात फरवरी को गांव के एक युवक के साथ कहीं चली गई थी। किशोरी के पिता ने विष्णु और अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एक युवक को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच कराई जा रही है, आनर किलिंग पर भी संदेह बना है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
