City News Uttar Pradesh
राजनीति : यूपी में भी होगा महाराष्ट्र जैसा बड़ा सियासी खेल, ओपी राजभर का दावा- सपा में होगी बड़ी टूट
उत्तर प्रदेशराजनीति

राजनीति : यूपी में भी होगा महाराष्ट्र जैसा बड़ा सियासी खेल, ओपी राजभर का दावा- सपा में होगी बड़ी टूट

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश। महाराष्ट्र जैसा सियासी उठापठक उत्तर प्रदेश में भी होने जा रहा है। सपा (समाजवादी पार्टी) के कई विधायक और सांसद जल्द पाला बदलने वाले हैं। यह दावा किया है सुभासपा के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने। सोमवार को वाराणसी स्थित सुभासपा कार्यालय में ओपी राजभर ने कहा कि यूपी सरकार का विस्तार होगा तो सूबे की राजनीति में खेल होगा। यहां भी वही खेल होगा जो महाराष्ट्र में हुआ है।

राजनीति : यूपी में भी होगा महाराष्ट्र जैसा बड़ा सियासी खेल, ओपी राजभर का दावा- सपा में होगी बड़ी टूट
Politics: There will be a big political game like Maharashtra in UP as well, OP Rajbhar claims – There will be a big break in SP

दावा किया कि सपा के कई विधायक यूपी सरकार में शामिल होना चाहते हैं। वहीं कई लोग लोकसभा टिकट के लिए दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। कहा कि अखिलेश यादव के रवैये से सपा के विधायक और सांसद नाराज हैं। वो अपना भविष्य समाजवादी पार्टी में नहीं देख रहे हैं। ओमप्रकाश राजभर ने इसका कारण भी बताया।


– बसपा के साथ गठबंधन को तैयार राजभर

सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर से मिलने जा रहे हैं लेकिन वो बसपा प्रमुख मायावती से नहीं मिल रहे। बसपा और मायावती उत्तर प्रदेश में गेमचेंजर हैं। ओपी राजभर ने आगे कहा कि अगर मायावती तैयार होती हैं तो सुभासपा बसपा के साथ गठबंधन के लिए तैयार है। इसके साथ ही राजभर ने दावा किया कांग्रेस भी मायावती के साथ गठबंधन करना चाहती है। 2024 में हमलोग नया तीसरा मोर्चा बनाएंगे।

– सपा के साथ अब नहीं रहा मुस्लिम वोट बैंक

एक सवाल के जवाब में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की ताकत घटी है। अब मुसलमान वोट चार खेमे में बंट गया है। भाजपा को भी मुस्लिम वोट मिलने लगा है। अब वो समय खत्म हो गया जब मुस्लिम वोट बैंक सपा के साथ था। अब यह भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस में बंट गया है। जब सत्ता रही समाजवादी पार्टी की मुसलमान को सीएम तो क्या डिप्टी सीएम भी नहीं बनाया। सपा चार बार सत्ता में आई लेकिन मुस्लिम समाज को उनका हक नहीं मिला। अब समाजवादी पार्टी किस मुंह से मुस्लिम समाज स वोट मांगेगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त विकास कार्यों की समीक्षा में निराश : चेहरे पर नहीं आई मुस्कान !

City News Uttar Pradesh

हत्या या आत्महत्या: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पुलिस हर एंगल पर कर रही जांच

City News Uttar Pradesh

स्वामित्व योजना : डीएम अनुराग द्वारा कलेक्ट्रेट में किया गया घरौनियों का वितरण

City News Uttar Pradesh

मंत्रियों नें संयुक्त रूप से की प्रतिनिधियों के साथ विभागीय समीक्षा, लिये सुझाव

डेंगू के डंक का कहर जारी : दो दिन में दस मरीज और मिले, अब तक 256 हुए बीमार

City News Uttar Pradesh

News – पंचायत चुनाव के लिए छठीं-सातवीं के छात्रों को बना दिया वोटर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने आरोपी बीएलओ को किया बर्खास्त 

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़