
- विनोद मिश्रा
बांदा। आर्थिक रूप से “कमजोर और वंचित” वर्ग के “बच्चों को निजी स्कूलों” में “शिक्षा का अवसर” देने के उद्देश्य से लागू शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत दूसरे चरण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। चित्रकूट मंडल के चारों जिलों से मिले आवेदनों के सत्यापन के बाद लॉटरी निकाली गई,जिसमें 603 बच्चों को विभिन्न निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए चयनित किया गया। दूसरे चरण में मंडल के चारों जिलों से कुल 1150 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से सत्यापन के दौरान 196 आवेदन विभिन्न कारणों से अस्वीकृत कर दिए गए,जबकि 954 आवेदनों को लॉटरी प्रक्रिया में शामिल किया गया।

लॉटरी के माध्यम से 603 बच्चों को स्कूलों का आवंटन हुआ,जबकि 351बच्चे चयन से वंचित रह गए। चयनित बच्चों को स्कूल में प्रवेश लेने के लिए प्रमाण पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत निजी गैर-सहायता प्राप्त विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित होती हैं। चित्रकूट मंडल के चारों जिलों में कुल 1249 निजी स्कूल इस योजना के अंतर्गत शामिल हैं। इनमें बांदा में 363, चित्रकूट में 257, हमीरपुर में 386 और महोबा में 243 निजी स्कूल शामिल हैं। इन सभी स्कूलों में कुल 7975 सीटें आरक्षित हैं। जिलेवार आंकड़ों के अनुसार बांदा में 2629, चित्रकूट में 1683, हमीरपुर में 2717 और महोबा में 946 सीटें आरक्षित की गई हैं। इन सीटों पर कक्षा एक और पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जा रही है।

दूसरे चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब तीसरे और अंतिम चरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है,जो 25 मार्च तक चलेगी। इसके बाद 29 मार्च को अंतिम चरण की लॉटरी निकाली जाएगी। यह उन बच्चों के लिए अंतिम अवसर होगा,जिनका चयन पहले और दूसरे चरण में नहीं हो सका है। शिक्षा विभाग के अनुसार दोनों चरणों में अब तक 1606 बच्चे चयन प्रक्रिया से वंचित रह चुके हैं। ऐसे अभिभावकों को तीसरे चरण में दोबारा आवेदन कर अपने बच्चों को इस योजना का लाभ दिलाने का मौका मिलेगा। चित्रकूटधाम मंडल के एडी बेसिक रती वर्मा ने बताया कि आरटीई के तहत दूसरे चरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और चयनित छात्रों को आवंटित स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
