26.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
सीएम योगी का अफवाहों पर अल्टीमेटम: गैस-पेट्रोल की सप्लाई सामान्य, कालाबाजारी पर होगा प्रहार
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

सीएम योगी का अफवाहों पर अल्टीमेटम: गैस-पेट्रोल की सप्लाई सामान्य, कालाबाजारी पर होगा प्रहार

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। प्रदेश में रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि उत्तर प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैलाकर घबराहट का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस तरह की हरकतों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

सीएम योगी का अफवाहों पर अल्टीमेटम: गैस-पेट्रोल की सप्लाई सामान्य, कालाबाजारी पर होगा प्रहार

गुरुवार को तेल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश के हर जिले में 24 घंटे निगरानी व्यवस्था लागू की जाए और आपूर्ति प्रणाली को हर हाल में सुचारु रखा जाए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी कृत्रिम कमी पैदा करने या जमाखोरी की कोशिश हुई तो संबंधित लोगों पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीएम योगी का आदेश: पचास साल पुराने पुलों का होगा निरीक्षण, असुरक्षित पुल तत्काल होंगे बंद

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान स्थिति उतनी गंभीर नहीं है, जितनी अफवाहों के जरिए प्रचारित की जा रही है। कुछ लोग जानबूझकर गलत सूचनाएं फैलाकर आम जनता में भ्रम और भय पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने तेल कंपनियों को निर्देश दिए कि वे प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर एलपीजी की वास्तविक उपलब्धता और वितरण की जानकारी समय-समय पर जनता तक पहुंचाएं, ताकि किसी प्रकार की अफवाह फैलने का मौका न मिले।

सीएम योगी का अफवाहों पर अल्टीमेटम: गैस-पेट्रोल की सप्लाई सामान्य, कालाबाजारी पर होगा प्रहार

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने एलपीजी की बुकिंग कराई है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही उपभोक्ताओं को उनकी अगली रिफिल की संभावित तिथि की जानकारी भी दी जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि यदि कोई वितरक एजेंसी या निजी व्यक्ति गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या जमाखोरी में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर एलपीजी वितरक केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा, ताकि वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा न आए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, जिला पूर्ति अधिकारियों और तेल कंपनियों के स्थानीय प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय से एलपीजी की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करें और किसी भी स्तर पर अव्यवस्था की स्थिति न बनने दें।

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश रच रहें स्वर्णिम इतिहास : आठ करोड़ से पेयजल समस्या निदान हेतु शिलान्यास

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर : जिपं अध्यक्ष प्रत्याशी और उनके भाई पर 1.47 करोड़ का जुर्माना …

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : धन्वंतरि देवता सनातन ग्रंथों में भगवान विष्णु के स्वरूप

City News Uttar Pradesh

Banda- व्यापारी हत्या के विरोध में कांग्रेस ऩे दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : भाजपा में सभी जातियों को मिलता है सम्मान एवं वरदान

City News Uttar Pradesh

Bulldozer Baba : उत्तर प्रदेश में युवाओं बढ़ा ‘बुलडोजर बाबा’ का क्रेज, युवा हाथों में बनवा रहे बुलडोजर का टैटू

ब्रेकिंग न्यूज़