

- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने ‘स्वतंत्रता दिवस पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं’ देते हुए ‘देश की एकता और अखंडता’ के लिए संकल्पबद्ध होने का आह्वान किया है। वस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में दलजीत सिंह ने कहा कि 15 अगस्त सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि उन लाखों शहीदों की शहादत का प्रतीक है जिन्होंने “सरफरोशी की तमन्ना” के साथ देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराया। उन्होंने कहा, “आजादी हमें मुफ्त में नहीं मिली। भगत सिंह, चंद्रशेखर, सुभाष चंद्र बोस और हजारों अज्ञात क्रांतिकारियों के बलिदान से हमें ये आजादी मिली” है। आज हमें उनके सपनों का भारत बनाने की शपथ लेनी चाहिए।
पूर्व विधायक दलजीत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले 10-11 सालों में देश और प्रदेश ने विकास की जो नई गाथा लिखी है, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा, “आज भारत दुनिया की 5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था” बन गया है। उज्ज्वला, आयुष्मान, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से गरीब का जीवन बदला है। बांदा जैसे पिछड़े जिले में भी सड़क, बिजली, पानी और मेडिकल कॉलेज जैसी सौगातें मिली हैं। दलजीत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति “सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र पर चल रही है। “आज देश में न जातिवाद है न परिवारवाद। सिर्फ राष्ट्रवाद है। यही नए भारत की पहचान” है।
पूर्व विधायक दलजीत ने युवाओं से कहा कि वो नशे और भ्रांतियों से दूर रहकर कौशल और तकनीक सीखें, ताकि विकसित भारत 2047 के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें। वहीं किसानों से उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा, “बांदा की धरती वीरों की धरती” है। यहां के नौजवान सेना में जाकर देश की सेवा करते हैं। हमें गर्व है कि हमारे जिले का हर नागरिक देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत है। दलजीत सिंह ने कहा, आइए इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब मिलकर “भ्रष्टाचार, आतंकवाद और अलगाववाद” को खत्म करने और एक “आत्मनिर्भर, विकसित भारत बनाने का संकल्प” लें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
