26.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
पालिकाध्यक्ष मालती एवं अंकित बासू का संयुक्त अभियान: विकास व स्वच्छता पर विशेष ध्यान
उत्तर प्रदेश

पालिकाध्यक्ष मालती एवं अंकित बासू का संयुक्त अभियान: विकास व स्वच्छता पर विशेष ध्यान

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर में विकास कार्यों की रफ्तार और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर पालिका निरंतर एक्शन मोड में है। पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता एवं उनके प्रतिनिधि अंकित बासू ने शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे निर्माण कार्यों और गलियों तक फैली गंदगी के स्थायी समाधान के लिए संयुक्त भ्रमण शुरू कर दिया है। निरीक्षण कर संदेश दिया की लापरवाही नहीं, गुणवत्ता और जवाबदेही ही प्राथमिकता होगी।

पालिकाध्यक्ष मालती एवं अंकित बासू का संयुक्त अभियान: विकास व स्वच्छता पर विशेष ध्यान

इसी क्रम में पालिका अध्यक्ष ने नगर के वार्ड नंबर 4 कैलाशपुरी में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध पूर्णता को लेकर सख्त निर्देश दिए।

पालिकाध्यक्ष मालती एवं अंकित बासू का संयुक्त अभियान: विकास व स्वच्छता पर विशेष ध्यान

अध्यक्ष मालती गुप्ता ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन को समय पर सुविधा मिलनी ही चाहिए।

पालिकाध्यक्ष मालती एवं अंकित बासू का संयुक्त अभियान: विकास व स्वच्छता पर विशेष ध्यान

पालिका अध्यक्ष ने यह भी निर्देशित किया कि सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य इस तरह कराए जाएं कि आने वाले वर्षों तक जनता को दोबारा परेशानी न झेलनी पड़े। निरीक्षण के दौरान निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, कार्य की प्रगति और स्थल की साफ-सफाई का भी गहन अवलोकन किया गया।

पालिकाध्यक्ष मालती एवं अंकित बासू का संयुक्त अभियान: विकास व स्वच्छता पर विशेष ध्यान

वहीं स्वच्छता अभियान को गति देते हुए वार्ड नंबर 8 सिविल लाइन में डोर-टू-डोर अभियान के तहत गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग कूड़ेदान (बाल्टियों) का वितरण किया गया। प्रतिनिधि अंकित बासू ने कहा कि स्वच्छता और विकास दोनों को एक साथ लेकर चलना ही नगर पालिका का लक्ष्य है। आने वाले दिनों में ऐसे निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

साली को बहलाकर साथ ले गया जीजा, पिता ने दामाद पर दर्ज कराई अपहरण की रिपोर्ट

दुर्घटना : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत, दोस्त घायल

City News Uttar Pradesh

‘लघु सदन’ की बैठक में बड़ी सख्ती: जनसेवकों के प्रस्तावों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

अरछा बरेठी गांव का ‘अस्तित्व’ खतरे में: हर साल ‘बाढ़’ से सैकड़ों लोग ‘बेघर’

City News Uttar Pradesh

यूपी : माफिया मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति ऑडी कार कुर्क, लगातार हो रही कार्रवाई से करीबियों में हड़कंप …

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें पीएम मोदी की हैट्रिक के लिये पार्टी जनों में भरा जोश

ब्रेकिंग न्यूज़