28.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश नें दी कड़ी हिदायत : खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश नें दी कड़ी हिदायत : खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में रबी की फसलों के लिये खाद की उपलब्धता पर संकट के बादल हैं और कृषि बिभाग “करनी विहीन” है। इस पर सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें संबधित अधिकारियों से स्पष्ट कहा है की खाद की कमी होने पर जिम्मेदार अधिकारियो को शासन से दंडित करायेंगे। किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता में परेशानी हो रही है। विधायक प्रकाश नें बताया की विभागीय स्तर पर खाद-बीज को लेकर इस बार लापरवाही है। ऐसे में रबी की बोआई में डीएपी व यूरिया का संकट है। इस समय लक्ष्य का 20 फीसद भी खाद उपलब्ध नहीं है। जबकि अधिकारी खाद पर्याप्त होने का दावा कर रहे हैं।

विधायक प्रकाश नें दी कड़ी हिदायत : खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !

जनपद में कृषि विभाग की ओर से करीब साढ़े तीन लाख हेक्टेयर में गेहूं सहित दलहनी और तिलहनी फसलों की बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन फसलों की बुवाई के समय से लेकर टाप ड्रेसिग आदि में पूरे समय खाद की जरूरत पड़ेगी। रबी सीजन में 28 हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद और 16 हजार मीट्रिक टन डीएपी खाद की जरूरत है। इसके सापेक्ष 4963.725 एमटी यूरिया और 4284.910 मीट्रिक टन डीएवी यहां गोदामों व बिक्री केंद्रों पर है। वहीं एनपीके खाद 800 मीट्रिक की जरूरत है। इसके सापेक्ष विभाग के 111.89 एमटी एनपीके मौजूद है।

विधायक प्रकाश नें दी कड़ी हिदायत : खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !

9एमओपी 100 मीट्रिक टन के सापेक्ष 40.50 और एसएएसपी 500 मीट्रिक टन के सापेक्ष 48 एमटी है। इधर अब किसान बोआई की तैयारियां कर रहे हैं। दीपावली पर्व समाप्त होते ही इस नवंबर माह में खाद को लेकर और मारामारी होगी। हालत यह है की जिले में जरूरत के सापेक्ष करीब 20 से 25 फीसद खाद उपलब्ध है। इसी स्थिति पर सदर विधायक प्रकाश नें चेताया है की अधिकारी सतर्क रहें। यह दावा न करें कीरहे खाद की पर्याप्त उपलब्धता है, ऐन मौके पर किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हनुमंत कथा में धीरेंद्र शास्त्री बोले: ‘राम नाम’ से ही कलियुग में उद्धार, विनम्रता से मिलेगी ‘सिद्धि’

City News Uttar Pradesh

पुलिस अफसर बताकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश : एक गिरफ्तार

दहेज लोभियों की अग्रिम जमानत अर्जी हुई खारिज

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश के आवास पर चटकी लाठियां : ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमा दिवारी नृत्य

City News Uttar Pradesh

Banda : मंदिर के सामने बने कब्रिस्तान मे शव दफनाने का मामला, हालात काबू …

भाजपा नेताओं का दिल रविवार को तेजी से धड़का: संगठन चुनाव की गाईड लाइन हुई तय

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़