City News Uttar Pradesh
बबलू सिंह ने सीएम योगी को बताया 'हमदर्द': फार्मर रजिस्ट्री हटने से किसानों के चेहरे पर लौटी 'मुस्कान'
उत्तर प्रदेश

बबलू सिंह ने सीएम योगी को बताया ‘हमदर्द’: फार्मर रजिस्ट्री हटने से किसानों के चेहरे पर लौटी ‘मुस्कान’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। प्रदेश में गेहूं खरीद को लेकर “सरकार ने बड़ा और राहत भरा फैसला” लिया है, जिसने “किसानों की सबसे बड़ी परेशानी” को “खुशियों” में बदल दिया है। किसान यूनियन के “राष्ट्रीय महासचिव बबलू सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ” के इस “फैसले का जोरदार स्वागत” करते हुए कहा कि यह “निर्णय जमीनी हकीकत” को समझते हुए लिया गया है। इससे “हजारों किसानों को सीधा फायदा” मिलेगा।

बबलू सिंह ने सीएम योगी को बताया 'हमदर्द': फार्मर रजिस्ट्री हटने से किसानों के चेहरे पर लौटी 'मुस्कान'किसान नेता बबलू सिंह ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता के कारण बड़ी संख्या में किसान गेहूं बेचने से वंचित रह जा रहे थे। तकनीकी समस्याएं, ऑनलाइन प्रक्रियाएं और दस्तावेजी बाधाएं किसानों के लिए बड़ी मुश्किल बन गई थीं। उन्होंने कहा कि सरकार ने समय रहते इस समस्या को समझा और तत्काल राहत देने का निर्णय लिया।

बबलू सिंह ने सीएम योगी को बताया 'हमदर्द': फार्मर रजिस्ट्री हटने से किसानों के चेहरे पर लौटी 'मुस्कान'नए निर्णय के तहत अब किसान बिना अनिवार्य फार्मर रजिस्ट्री के भी सरकारी क्रय केंद्रों पर अपना गेहूं बेच सकेंगे। इससे खासतौर पर छोटे और सीमांत किसानों को बड़ी राहत मिलेगी, जो डिजिटल प्रक्रियाओं में पिछड़ जाते थे। बबलू सिंह ने कहा कि इस फैसले से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने में आसानी होगी और उन्हें बिचौलियों के चंगुल में नहीं फंसना पड़ेगा। इससे किसानों की आय पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

बबलू सिंह ने सीएम योगी को बताया 'हमदर्द': फार्मर रजिस्ट्री हटने से किसानों के चेहरे पर लौटी 'मुस्कान'उन्होंने बताया कि सरकार ने इस फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है, ताकि वर्तमान खरीद सत्र में ही किसानों को इसका लाभ मिल सके। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ने के लिए 1 मई 2026 तक ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से पात्र किसानों का पंजीकरण किया जाएगा, ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। किसान नेता बबलू सिंह ने कहा कि इस फैसले को न केवल किसान हित में बड़ा कदम माना जा रहा है, बल्कि इसका राजनीतिक असर भी देखने को मिल सकता है। किसानों के बीच सरकार की छवि को मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें अधिवक्ताओं की कर दी बल्ले – बल्ले: मिल गया ठिकाना

City News Uttar Pradesh

केन नदी फिर लपकी खतरे के निशान की ओर : डीएम नगेन्द्र नें किया रेड एलर्ट

City News Uttar Pradesh

गरीबों पर मंडराया संकट: राशन कार्ड धारकों पर गिरेगी गाज, मार्च से बंद हो जायेगा राशन

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी में हो रहा “जयराम”, सपा से मुस्लिम और भाजपा से ब्राह्मण क्यों नाराज ?

City News Uttar Pradesh

बांदा में ग्राम पंचायत अधिकारी को ग्रामीणों नें बंधक बनाकर पीटा: रिपोर्ट दर्ज

मुख़्तार अंसारी को सुपीरियर सुविधा बंद से जेल में अफरा -तफरी: डीएम का निरीक्षण शीघ्र !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़