City News Uttar Pradesh
अतिक्रमण पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': बाजार में चला प्रशासन का 'ताबड़तोड़' प्रहार, मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश

अतिक्रमण पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: बाजार में चला प्रशासन का ‘ताबड़तोड़’ प्रहार, मचा हड़कंप

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने आज ऐसा सख्त रुख अपनाया कि पूरे बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला की निगरानी में महेश्वरी देवी चौराहे से लेकर चौक बाजार तक अतिक्रमण हटाओ अभियान को “बुलडोजर मोड” में चलाया गया।

अतिक्रमण पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': बाजार में चला प्रशासन का 'ताबड़तोड़' प्रहार, मचा हड़कंपजैसे ही प्रशासनिक टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची, दुकानदारों और ठेला-फेरी वालों में भगदड़ जैसे हालात बन गए। कई लोगों ने आनन-फानन में सामान हटाना शुरू कर दिया, जबकि कुछ जगहों पर टीम को सख्ती भी दिखानी पड़ी। अभियान के दौरान महेश्वरी देवी चौराहा, प्रकाश टॉकीज, कोतवाली क्षेत्र, शंकर गुरु चौराहा, चौक बाजार, सब्जी मंडी और छावनी चौराहा तक सड़क किनारे और पटरी पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।

अतिक्रमण पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': बाजार में चला प्रशासन का 'ताबड़तोड़' प्रहार, मचा हड़कंपइसके साथ ही नालों के ऊपर बनाए गए अस्थायी ढांचे, टीनशेड, तख्त और अन्य निर्माण सामग्री को भी हटवाया गया, जो जल निकासी व्यवस्था में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला ने मौके पर मौजूद लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अतिक्रमण पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': बाजार में चला प्रशासन का 'ताबड़तोड़' प्रहार, मचा हड़कंपउन्होंने कहा कि यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण के कारण लगातार जाम की स्थिति बनती है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी होती है।

अतिक्रमण पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': बाजार में चला प्रशासन का 'ताबड़तोड़' प्रहार, मचा हड़कंपअभियान में खाद्य एवं सफाई निरीक्षक हेमन्त प्रसाद, देवेन्द्र, राजस्व निरीक्षक रामजस सिंह, स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय जिला कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक खरे, गौरव श्रीवास्तव, मनीष, विकास, सफाई नायक राजाराम सहित नगर पालिका के कर्मचारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

समाधान दिवस में आये 44 मामले : दस का हुआ मौके पर हुआ निस्तारण

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड को ‘अन्ना पशुओं’ ने बनाया ‘युद्धक्षेत्र’: प्रशासन बेखबर, किसान ‘तबाह’

City News Uttar Pradesh

अखिलेश यादव का बड़ा एलान : किसानों के समर्थन में , 26 जनवरी को तिरंगा लगाकर निकालेंगे ट्रैक्टर रैली

City News Uttar Pradesh

किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान: आत्महत्या से पहले मां व भाई को कमरे में किया था बंद

पूर्व विधायक दलजीत नें बताया: महोबा में शीघ्र निर्मित होगा होटल मॅनेजमेंट इंसीट्यूट

City News Uttar Pradesh

आयुक्त बालकृष्ण ने “लापरवाही” पर किया सचेत: समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़