24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
दीपावली का पर्व आया औऱ खाद्य पदार्थो में मिलावट की बहार लाया
उत्तर प्रदेश

दीपावली का पर्व आया औऱ खाद्य पदार्थो में मिलावट की बहार लाया

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही खाद्य पदार्थों विशेषकर मावे की मिठाई में मिलावट का कारोबार बढ़ गया है। मिलावट खोर इतने सक्रिय हैं कि सरकार के ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ अभियान का भी डर नहीं है। एक तरफ जिले में मौसमी बीमारियों का प्रकोप होने से पहले ही घर-घर में मौसमी बीमारी के मरीज देखे जा रहे हैं, दूसरी ओर दीपावली के नजदीक आते ही मिलावटखोर सक्रिय नजर आ रहे हैं। जिससे मिलावटी खाद्य सामग्री के सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर फिर असर पड़ेगा, लेकिन मिलावट करने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे।

दीपावली का पर्व आया औऱ खाद्य पदार्थो में मिलावट की बहार लाया

डीएम नगेन्द्र नें संबंधित अधिकारियों को पर्व के मद्दे नजर छापा मार कार्यवाई के निर्देश दें रखें हैं पर आदेश के अनुपालन में आश्चर्यजनक खामोशी है। हालत यह है की मिठाईयों में जहर घोलने का कारोबार करने वालों को डर नहीं है। जिला मुख्यालय में ही चौकबाजार, कटरा,बलखंडी नाका, बाबूलाल चौराहा, बस स्टैंड रोड, छोटी बाजार, राणा प्रताप चौराहा, कालूकुआं चौराहा, अतर्रा रोड चुंगी, आदि क्षेत्र नाना प्रकार की मिठाई के गढ़ माने जाते रहे है।

दीपावली का पर्व आया औऱ खाद्य पदार्थो में मिलावट की बहार लाया

इनमें इन दिनों बेझिझक भारी मात्रा में मिलावटी मिठाइयां तैयार की जा रही है। आरोप है कि मिलावट के कारोबार पर शिकंजा कसने में स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह नाकारा साबित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था के चलते मिलावटखोर निर्धारित खाद्य पर्दाथों की गुणवत्ता संबंधी सभी नियमों को ताक में रख कर मिठाई के नाम पर लोगों के सामने जहर परोसने की तैयारी कर रहे हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : कोरोना का खौफ, दया पर काटे कुछ दिन फिर कर्ज लेकर मुंबई से प्रवासी मजदुर आ गए गांव …

विधायक प्रकाश ने दिलाई 3.38 करोड़ की सौगात: बोले- खंगार चौक बनेगा ‘गौरव प्रतीक’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा ‘विकास का छक्का’ : स्टेडियम कायाकल्प को 9.12 करोड़ की ‘मंजूरी’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले पीएम मोदी सरकार बिना भेदभाव के कर रही काम

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का ऐलान : बुंदेलखंड में बहेगी पानी की धार, वरना जिम्मेदारों पर गाज

City News Uttar Pradesh

रेल की होगी सुरक्षित रफ्तार: मानिकपुर-झांसी पुराने हो चुके रेलवे ट्रैक को बदलने का काम शुरू

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़