City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश की पहल से चमकेगा बांदा: सड़क चौड़ीकरण और अंडरग्राउंड केबलिंग को मंजूरी
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश की पहल से चमकेगा बांदा: सड़क चौड़ीकरण और अंडरग्राउंड केबलिंग को मंजूरी

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयासों से बांदा नगर में विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। कचेहरी चौराहे से मुक्तिधाम मार्ग तक की सड़क को चौड़ा और सुदृढ़ बनाने के लिए 2043.64 लाख रुपये की लागत से परियोजना स्वीकृत हुई है। इसके लिए 500 लाख रुपये की पहली किश्त वित्तीय वर्ष 2024-25 में जारी की गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस परियोजना का क्रियान्वयन किया जाएगा।

विधायक प्रकाश की पहल से चमकेगा बांदा: सड़क चौड़ीकरण और अंडरग्राउंड केबलिंग को मंजूरी

नगर विकास की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत 950 मीटर लंबे इस मार्ग का चौड़ीकरण कर, बीच में 1 मीटर का डिवाइडर बनाया जाएगा और दोनों ओर 9-9 मीटर चौड़ी सड़क तैयार की जाएगी। इस योजना में पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों ओर 2.5 मीटर चौड़े फुटपाथ, अंडरग्राउंड बिजली केबल, और रोड लाइट्स का निर्माण भी शामिल है। परियोजना का हिस्सा क्योटरा चौराहे का चौड़ीकरण और जेल रोड तक की लिंक रोड का विकास भी है। इसके साथ ही शहर के मुख्य मार्गों को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए स्वागत द्वार, सजावटी पिलर्स और आरसीसी बेंच लगाए जाएंगे।

विधायक प्रकाश की पहल से चमकेगा बांदा: सड़क चौड़ीकरण और अंडरग्राउंड केबलिंग को मंजूरी

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने इस परियोजना की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस विकास कार्य से नगर के लोगों को यातायात जाम और अतिक्रमण की समस्याओं से राहत मिलेगी। यह परियोजना बांदा को एक नया स्वरूप देगी और इसे एक आदर्श नगर की तरह विकसित करेगी। विधायक द्विवेदी ने कहा, “इस परियोजना के तहत बांदा नगर तेजी से विकास की ओर बढ़ेगा और नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। हम आशा करते हैं कि यह योजना नगर के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।”

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत की दरियादिली : दुर्घटना में घायल दंपति को अस्पताल भेजकर, कराया इलाज

City News Uttar Pradesh

बांदा पुलिस का शर्मनाक चेहरा : छेडख़ानी की तहरीर देने गई पीडि़ता की मां को डांट कर भगाया …

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल का जन संपर्क धमाल: समस्याओं का करा रहे निदान

हिंसा और आगजनी: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर बोले पूर्व सीएम अखिलेश यादव, घटना को बताया चिंताजनक

Banda : इलाज में धन वसूली, दर्द से छटपटाती रही मासूम, प्रभारी से की शिकायत …

गर्मी में पानी को तरसेंगे गांव : मंडल में 2675 हैंडपंप खराब !

ब्रेकिंग न्यूज़