City News Uttar Pradesh
बांदा में नौतपा नें स्नान पर लगाया प्रतिबंध : सुबह से ही पानी बन जाता है अग्निजल
उत्तर प्रदेश

बांदा में नौतपा नें स्नान पर लगाया प्रतिबंध : सुबह से ही पानी बन जाता है अग्निजल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट धाम मंडल का बांदा जिला गर्मी के मौसम में नौ तपा की जबरदस्त मार सह रहा है। इसने स्नान पर भी अंकुश लगा दिया है। सुबह आठ बजे से ही घरों की टंकियों का पानी खोलने लगता है। इस स्थिति में नहाना अग्नि स्नान सा बन जाता है। तापमान के तेवर खतरनाक आक्रामक बनें प्रदेश में रिकार्ड कायम किये हैं। मई के अंतिम सप्ताह में पारे का जो आंकड़ा है, उसने पिछले ढाई दशकों का कीर्तिमान तोड़ दिया है।

बांदा में नौतपा नें स्नान पर लगाया प्रतिबंध : सुबह से ही पानी बन जाता है अग्निजल
Nautapa bans bathing in Banda: water turns into fire water from morning onwards

इन दिनों जब पारा 50 डिग्री पर है। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। बिजली एवं पेयजल संकट बढ़ गया हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस तिथि में आमतौर पर सामान्य रूप से अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक होना चाहिए, पर यह 50 डिग्री पर मंडरा रहा है। मंगलवार को भी पारा 50पर धाक जमाये रहा ! इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है। दोपहर होते ही सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए। राहगीर कपड़ों से चेहरा ढककर लू से बचाव करते रहे।

बांदा में नौतपा नें स्नान पर लगाया प्रतिबंध : सुबह से ही पानी बन जाता है अग्निजल
Nautapa bans bathing in Banda: water turns into fire water from morning onwards

उधर, तपिश बढ़ने से पानी की खपत बढ़ गई है। लेकिन भूजल स्तर, नदी, हैंडपंप आदि में डिस्चार्ज के आए भारी गिरावट से पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. दिनेश साहा का कहना है कि तापमान में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के पीछे प्रकृति से लगातार की जा रही छेड़छाड़ है।

बांदा में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड: पारा हुआ 46 के पार, जनजीवन बेहाल

कहा कि पेड़ों की कटान बड़े पैमाने पर हो रही है। नदियों का जल स्तर लगातार घट रहा है। उनकी धाराएं और प्रवाह लगातार प्रभावित किया जा रहा है। नदियों का पानी मानक और गुणवत्ता के मुताबिक रहे तो तापमान पर लगाम रहता है। नदी और बांधों आदि के पानी से नमी होती है। यह नदारद है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डायरिया का प्रकोप चरम पर : मासूम समेत तीन की मौत, भीषण गर्मी के चलते बढ़ रहा प्रकोप

दिनदहाड़े अपहरण की सनसनीखेज वारदात: बीच बाजार से युवक को कार सवारों ने किया अगवा

बांदा में ‘गुरेह’ की ‘देशी’ का नशा उतरा: डीएम ने मारी कलम, दुकान सील, लाइसेंस सस्पेंड

City News Uttar Pradesh Desk

प्रधान द्वारा बनाए गए अवैध निर्माण घर पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

पंडालों में विराजे गजानन, गणेश भवन का आकर्षक महोत्सव शुरू

City News Uttar Pradesh

अज्ञात महिला की लाश बनी रहस्य: क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल शुरू

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़