31.8 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश बने 'मसीहा': 748 लाख की राहत से गरीबों को मिली ज़िंदगी, मानवता का रचा कीर्तिमान
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश बने ‘मसीहा’: 748 लाख की राहत से गरीबों को मिली ज़िंदगी, मानवता का रचा कीर्तिमान

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। राजनीति में जब जनसेवा केवल भाषणों और वादों से आगे निकलकर ज़मीन पर उतरती है, तो वह इतिहास रचती है। और ऐसा ही एक उदाहरण बनकर उभरे हैं विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिन्होंने अपने 8 वर्षों के कार्यकाल में सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों की ज़िंदगी बचाने में निर्णायक भूमिका निभाई है। वे न केवल मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के इलाज के लिए 748.42 लाख रुपये की स्वीकृति दिला चुके हैं, बल्कि 36 मरीजों को विधायक निधि से 103 लाख रुपये की सीधी मदद भी दे चुके हैं।

विधायक प्रकाश का चमत्कार : महानगर बनाने की दिशा में मिली एक और कामयाबी

विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा वर्ष 2017 से अब तक सदर विधानसभा क्षेत्र के कुल 424 ‘गंभीर रोगियों‘ के इलाज के लिए ‘प्रस्ताव शासन’ को भेजे गए, जिनकी स्वीकृति के ‘आँकड़े’ हर साल बढ़ते गए। 2017 में 22.99 लाख, 2018 में 42.88 लाख, 2019 में 37.55 लाख, 2020 में 49.18 लाख, 2021 में 73.90 लाख, 2022में 82.52 लाख, 2023 में 137.94 लाख, 2024 में 184.42 लाख और 2025 में 116.60 कुल 748.42 लाख रुपये। यह आंकड़ा केवल सरकारी मदद नहीं,बल्कि हर जरूरतमंद व्यक्ति के लिए उम्मीद की किरण है। विधायक प्रकाश ने केवल मुख्यमंत्री राहत कोष तक सीमित न रहते हुए, अपनी विधायक निधि से 36 मरीजों के इलाज हेतु 103 लाख रुपये जारी किए। इससे यह साफ़ है कि वे अपने क्षेत्र की जनता के प्रति सिर्फ कागजी नहीं, बल्कि प्रायोगिक और मानवीय प्रतिबद्धता रखते हैं।

विधायक प्रकाश ने संगठन को दिया 'जीत' का मंत्र: पंचायत चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

विधायक प्रकाश ने ‘सिटी न्यूज़’ से बातचीत में बताया “मेरे लिए राजनीति सत्ता नहीं, सेवा है। जब कोई गरीब इलाज के लिए पैसे के अभाव में तड़पता है, तब मैं अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हट सकता। मैं खुद मुख्यमंत्री राहत कोष के प्रस्तावों की व्यक्तिगत पैरवी करता हूं,ताकि जल्द से जल्द सहायता मंजूर हो।” इस पहल से कैंसर, हृदय रोग, किडनी फेल्योर, न्यूरो जैसी जटिल बीमारियों से जूझ रहे सैकड़ों परिवारों को नई ज़िंदगी और उम्मीद मिली है। बांदा मेडिकल कॉलेज, लखनऊ पीजीआई, एम्स दिल्ली और अन्य बड़े अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों को इस आर्थिक सहायता का सीधा लाभ मिला। वह बताते हैं कि “मेरे दरवाज़े हर जरूरतमंद के लिए खुले हैं। हम न तो जाति देखते हैं, न धर्म, केवल बीमारी से जूझते चेहरे और उसके पीछे की तकलीफ।” देखते हैं। प्रकाश द्विवेदी की यह पहल उन्हें केवल एक विधायक नहीं,बल्कि जनविश्वास का प्रतीक बनाती है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की बल्ले-बल्ले, बजट में भाग्यशाली ! …

नशे की एक रात ने छीन ली ‘इकलौती’ आस: पिता की ‘डांट’ के बाद ‘बेटे’ ने त्यागी ‘दुनिया’

City News Uttar Pradesh Desk

यमुना और केन की ‘बाढ़’ बनी कहर: कांग्रेस ने संभाली पतवार, बाढ़ पीड़ितों की ली ‘सुध’

City News Uttar Pradesh

यूपी : कोरोना के चलते अब 6 फरवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कालेज, जारी रहेंगी आनलाइन कक्षाएं

City News Uttar Pradesh

Banda : भाजपा ने धूमधाम से मनाया पार्टी का 41वां स्थापना दिवस …

अंर्तजनपदीय वाहन चोरों का पुलिस ने किया पर्दाफाश: छः सदस्य गिरफ्तार, 50 लाख रुपए का सामान हुआ बरामद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़