25.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
यमुना और केन की बाढ़ बनी कहर: कांग्रेस ने संभाली पतवार, बाढ़ पीड़ितों की ली सुध
उत्तर प्रदेश

यमुना और केन की ‘बाढ़’ बनी कहर: कांग्रेस ने संभाली पतवार, बाढ़ पीड़ितों की ली ‘सुध’

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले के चिल्ला व पैलानी क्षेत्र में यमुना व केन नदी की बाढ़ ने तबाही की तस्वीरें छोड़ दी हैं। चारों ओर बर्बादी का आलम है, लेकिन प्रशासनिक राहत गायब है। इस भयावह स्थिति में पीड़ितों की सुध लेने पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और प्रशासन की संवेदनहीनता पर कड़ा सवाल उठाया।

यमुना और केन की बाढ़ बनी कहर: कांग्रेस ने संभाली पतवार, बाढ़ पीड़ितों की ली सुध

बाढ़ पीड़ितों से बातचीत में दिल दहलाने वाली कहानियाँ सामने आईं “हमारे घर टूट गए, अनाज सड़ गया, गृहस्थी बर्बाद हो गई, मवेशी भूखे हैं और शासन-प्रशासन से अब तक कोई मदद नहीं मिली।” जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने प्रशासन से तत्काल सर्वे कराने, आर्थिक सहायता देने और जीविकोपार्जन हेतु संसाधन उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा “बांदा के बाढ़ पीड़ित खुद को लावारिस महसूस कर रहे हैं। सरकार को शर्म आनी चाहिए कि लोग भूख, बीमारी और बेबसी में तड़प रहे हैं।”

यमुना और केन की बाढ़ बनी कहर: कांग्रेस ने संभाली पतवार, बाढ़ पीड़ितों की ली सुध

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने बाढ़ पीड़ित किसानों की व्यथा उजागर करते हुए कहा, फसलें पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं। प्रशासन को फसल क्षति का मुआवज़ा, चिकित्सा सुविधा और मवेशियों के लिए चारा तुरंत उपलब्ध कराना चाहिए।

यमुना और केन की बाढ़ बनी कहर: कांग्रेस ने संभाली पतवार, बाढ़ पीड़ितों की ली सुध

इस दौरे में कांग्रेस जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी. लाल भाई, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष तिंदवारी दानेंद्र सिंह दानी सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी शामिल रहे। प्रतिनिधि मंडल ने स्थानीय प्रशासन को चेताया कि यदि राहत कार्य में तत्काल तेजी नहीं लाई गई तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रशासन की रणनीति पर उठे सवाल: बिजली गुल, गर्मी बेहिसाब, जनता चिल्लाई ‘ये कैसा अभियान’ ?

City News Uttar Pradesh

नाबालिग से दरिंदगी पर कोर्ट का ‘हथौड़ा’ गरजा: दरिंदे को 20 साल की कारावास और जुर्माना ठोका

City News Uttar Pradesh

कोचिंग सेंटर के लिए निकला छात्र हुआ लापता, परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट

चीखों से कांप उठा बबेरू: 80 मजदूरों से भरी बस खाई में गिरी, चालक नशे में था धुत

नारी सम्मान के ‘सारथी’ बने प्रकाश द्विवेदी: मातृशक्ति को दी ‘सौगातों’ की डोज

City News Uttar Pradesh Desk

“अमन” की डूबने से मौत या “हत्या” ! पुलिस के लिए बना “सरदर्द”, क्यों नहीं सीबीआई जांच ? …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़