31.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश का प्रयास : "तालाब गुनगुनायेगा, भइया मैं तो साहब बन गया"
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश का प्रयास : “तालाब गुनगुनायेगा, भइया मैं तो साहब बन गया”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर का बाबा साहब तालाब की लहरें औऱ घाट गुनगुनायेगें “भइया मैं तो साहब बन गया”। जीहां सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयास से इस अति प्राचीन तालाब जो जर्जरता एवं घनघोर अतिक्रमण का शिकार है उसमें शीघ्र बहारें आ जायेगी। विधायक प्रकाश एवं पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू द्वारा संयुक्त रूप से नगर विकास मंत्रालय द्वारा अमृत सरोवर 2.0 परियोजना के अंतर्गत इस तालाब केपुनरोद्धार कार्य का शिलान्यास किया गया।

विधायक प्रकाश का प्रयास : "तालाब गुनगुनायेगा, भइया मैं तो साहब बन गया"
MLA Prakash’s effort: “The pond will hum, brother, I have become a sir”

इसके तहत तालाब के सौंदर्यीकरण, इनलैट आउट लैट निर्माण, घाट निर्माण, ओपेन जिम, चिल्ड्रन प्ले इक्यूपमेन्ट, विजिटर शेड, पेयजल व्यवस्था, साइनेज एवं बेन्च, इण्टरलाकिंग, सोलर स्ट्रीट लाइट, हार्टीकल्चर, चारो ओर फेनसिंग, प्रवेश द्वार आदि का कार्य होगा। इस महत्व पूर्ण योजना की जिम्मेदारी यूपीप्रोजेक्ट्रस कारपोरेशन लि, इकाई-13 को दी गई है।

विधायक प्रकाश का प्रयास : "तालाब गुनगुनायेगा, भइया मैं तो साहब बन गया"
MLA Prakash’s effort: “The pond will hum, brother, I have become a sir”

इस संदर्भ में विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ एवं पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू नें बताया की परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 218.42 लाख है। इस कार्य को पूर्ण करने की अवधि 6 माह निर्धारित है।

विधायक प्रकाश का प्रयास : "तालाब गुनगुनायेगा, भइया मैं तो साहब बन गया"
MLA Prakash’s effort: “The pond will hum, brother, I have become a sir”

इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह, सहायक अभियन्ता मनोज कुमार मौर्या, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बीपी यादव, नगर अध्यक्ष भाजपा राकेश गुप्ता, अंकित गुप्ता बासू, शिवपूजन गुप्ता, पुष्कर द्विवेदी, रजत सेठ,अंकित बासू, प्रकाश तिवारी, इन्द्रजीत राजपूत, आशीष गुप्ता, त्रिभुवन द्विवेदी, रामप्रसाद सोनी, अमित प्रजापति सहित समत मोहल्लेवासी उपस्थित थे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चुनावों का ऐलान : विधायक प्रकाश नें बताया कैसे खिलेगा “कमल” !

City News Uttar Pradesh

प्रचार न सख्ती, आदेश के बाद भी बिना हेलमेट कार्यालय पहुंच रहे कर्मचारी

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने ‘नए साल’ पर दी बधाई: सेवा और समर्पण का दिया ‘संदेश’

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : पीएम मोदी महात्मा गांधी की नीतियों को चढ़ा रहे परवान

गौशालाओं में सीडीओ नें देखा अत्याचार: व्यवस्थायें मिली बदहाल

बाहुबली अतीक अहमद के परिवार का बसपा से कटा टिकट, अब सीट से ब्राह्मण प्रत्याशी को लड़ाए जाने की अटकलें

ब्रेकिंग न्यूज़