City News Uttar Pradesh
घण्टा चोर गिरोह का पर्दाफाश: पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

घण्टा चोर गिरोह का पर्दाफाश: पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, साढ़े चार लाख के घंटे बरामद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बिसंडा थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने मन्दिरों में घण्टा चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय घण्टा चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तकरीबन साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के 610 किलोग्राम वजन के चोरी के घण्टे भी पुलिस ने बरामद कर लिये हैं। यह घण्टा चोर गिरोह जनपद बांदा समेत चित्रकूट, फतेहपुर, उन्नाव में घण्टा चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पांच अभियुक्तों की तलाश जारी है।

घण्टा चोर गिरोह का पर्दाफाश: पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Ghanta Chor gang busted: Police arrested four accused

ऑपरेशन क्लीन के क्रम में जनपद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन के अंतर्गत सोमवार को थाना बिसंडा व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने बिसंडा, मरका व जनपद चित्रकूट, फतेहपुर, उन्नाव आदि स्थानों पर मन्दिरों में घण्टा चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 अभियुक्तों पुन्ना उर्फ माहिल निषाद पुत्र जीवन, रामनरेश पुत्र रामराज निषाद निवासी लोहारन गढ़वा, मजरी थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर, रामकिशोर उर्फ बड़कौना पुत्र केशपति निवासी बैरफ थाना मरका जनपद बांदा व बर्तन व्यापारी राज गुप्ता पुत्र बच्चा गुप्ता निवासी कमासिन रोड कस्बा बबेरु थाना बबेरु जनपद बांदा को गिरफ्तार किया है।

इनमें से 3 अभियुक्तों को पुनाहुर ओवरब्रिज बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे और एक अभियुक्त को थाना बबेरु क्षेत्र से किया गिरफ्तार गया है। मुख्य अभियुक्त कमल गुप्ता पुत्र बाबू गुप्ता निवासी सुकेती थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर समेत मेराज खान पुत्र सईद निवासी बरई खुर्द थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर, बर्तन व्यापारी रामदीन गुप्ता पुत्र बच्चा गुप्ता निवासी कमासिन रोड कस्बा बबेरु थाना बबेरु जनपद बांदा, खरीददार सुनान जवाहर सोनी पुत्र अज्ञात निवासी कस्बा बबेरु थाना बबेरु जनपद बांदा, सुनील सोनी पुत्र जवाहर सोनी निवासी कस्बा बबेरु थाना बबेरु जनपद की तलाश जारी है।

घण्टा चोर गिरोह का पर्दाफाश: पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Ghanta Chor gang busted: Police arrested four accused

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्त रेकी करके मन्दिरों में लगे घण्टों की चोरी को अंजाम देते थे। अभियुक्तों ने 21 दिसंबर 2022 को थाना मरका व 27 दिसंबर की रात थाना बिसंडा क्षेत्र में अलग-अलग मन्दिरों में घण्टे चोरी किये। गिरोह के चोर अलग-अलग जनपदों से घण्टा चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद थाना बबेरु क्षेत्र में राज गुप्ता बर्तन वाले की दुकान पर बेच देते थे। वहां से जवाहर सोनी व सुनील सोनी इन बर्तानों की सफाई करके पुनः नये दामों में अलग-अलग दुकानों पर बेचने का काम करते थे। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ थाना मरका व बिसंडा अभियोग पंजीकृत किया है। इन अभियुक्तों के खिलाफ जनपद चित्रकूट, उन्नाव, फतेहपुर में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें गांव चलो अभियान में किया सार्थक जन संवाद

City News Uttar Pradesh

होशियार : सर्किल रेट एक सप्ताह में 20 फीसदी तक बढ़ेंगे, भूमि व मकान होगें महंगे

मोहन साहू सपा में बनें ‘अछूत’: गीता वर्मा कांड के बाद कोई नहीं ‘थाम’ रहा हाथ, सबने किया ‘किनारा’

पालिकाध्यक्ष मालती व विधायक प्रतिनिधि रजत बोले: विद्यार्थी ही ‘गढ़ेंगे’ देश का ‘भविष्य’

City News Uttar Pradesh

चाइल्ड ट्रस्ट आकर्षण का केंद्र : कोरोना काल में घर-घर मदद …

City News Uttar Pradesh

नाबालिग से दूसरी शादी रचाने जा रहा था पति : पुलिस के साथ आ धमकी पहली पत्नी, फिर हुआ जोरदार हंगामा

ब्रेकिंग न्यूज़