32 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
संजय सिंह नें भाजपा की बैठक को संवारा : स्थापना दिवस की बनाई रणनीति
उत्तर प्रदेश

संजय सिंह नें भाजपा की बैठक को संवारा : स्थापना दिवस की बनाई रणनीति

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला भाजपा की बैठक हुई। इसमे आगामी कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया। छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष,मंडल प्रभारी तथा मंडल अध्यक्षों के समक्ष भाजपा जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह ने कार्ययोजना प्रस्तुत की।

संजय सिंह नें भाजपा की बैठक को संवारा : स्थापना दिवस की बनाई रणनीति
Sanjay Singh decorated the BJP meeting: the strategy made for the foundation day

कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी सुशासन दिवस के रूप में अपना स्थापना दिवस मनाएगी। तमाम कार्यक्रम आयोजित होंगे। 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाते हुए प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम होंगे । जिसमें खिचड़ी भोज, गोष्ठी सहित अन्य सेवा कार्य किए जाएंगे। 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जनपद के सभी मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग सहित जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होगा ।

संजय सिंह नें भाजपा की बैठक को संवारा : स्थापना दिवस की बनाई रणनीति
Sanjay Singh decorated the BJP meeting: the strategy made for the foundation day

कार्यक्रमों के संचालन हेतु प्रत्येक विधानसभा में कार्यक्रम प्रमुख बनाए गए । जिसमें जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत को बांदा सदर विधानसभा से, जिला उपाध्यक्ष सीताराम वर्मा को बबेरू विधानसभा से, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी को तिंदवारी विधानसभा से तथा डॉक्टर देवेंद्र भदौरिया को नरैनी विधानसभा से कार्यक्रम प्रमुख नियुक्त किया गया है।

संजय सिंह नें भाजपा की बैठक को संवारा : स्थापना दिवस की बनाई रणनीति
Sanjay Singh decorated the BJP meeting: the strategy made for the foundation day

बैठक को राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, क्षेत्रीय पदाधिकारी शैलेंद्र जयसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह ने भी संबोधित किया। जबकि संचालन जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित द्वारा किया गया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी चुनाव 2022 : 7 फरवरी को बिजनौर में जनसभा संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

City News Uttar Pradesh

रसोई गैस पर दोहरी नीति के विरोध में कांग्रेस नें दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन: जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

City News Uttar Pradesh

बांदा : पदोन्नति पाकर 44 मुख्य आरक्षी बने दरोगा, स्टार लगाकर दी गई बधाई …

City News Uttar Pradesh

एकाउंटेंट हत्या कांड : पुलिस जांच पर पांचवें दिन भी अंधेरा कायम !

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले : मोदी बन चुके हैं विकास एवं जनकल्याण की गारंटी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़