City News Uttar Pradesh
मोदी 3.0: भारत के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, पीएम सहित कुल 72 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीति

मोदी 3.0: भारत के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, पीएम सहित कुल 72 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

  • ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने मंत्री पद की शपथ ली। मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री हैं। राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी जैसे वरिष्ठ भाजपा नेता इस सरकार में भी अहम जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आएंगे।

मोदी 3.0: भारत के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, पीएम सहित कुल 72 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
Modi 3.0: Narendra Modi became the Prime Minister of India for the third consecutive time, a total of 72 leaders including PM took oath as ministers

नरेंद्र मोदी: 23 वर्षों में अब तक सात बार शपथ ले चुके हैं। इसमें से मुख्यमंत्री के तौर पर चार बार और प्रधानमंत्री के रूप में तीन बार शपथ ले चुके हैं। केंद्र की सत्ता संभालने से पहले नरेंद्र मोदी अपने गृह राज्य गुजरात में मुख्यमंत्री रहे।

राजनाथ सिंह: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह अक्तूबर 2000 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने गए। उन्हें 2003 में कृषि मंत्री बनाया गया। इसके बाद वह गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय को भी संभाल चुके हैं। एक बार फिर उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली है।

शिवराज सिंह चौहान: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को नरेंद्र मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया गया है। उन्होंने छठे नंबर पर शपथ ली है। इससे मध्य प्रदेश की ताकत और ज्यादा बढ़ेगी। विदिशा से छठवीं बार सांसद चुने गए शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में भाजपा के सबसे कद्दावर नेता हैं। वह मध्य प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला है। उनका कार्यकाल करीब 16.5 वर्ष का रहा। इससे पहले भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं।

मनोहर लाल खट्टर: भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के 10वें मुख्यमंत्री रहे। वह दस वर्षों तक इस पद पर रहे। हालांकि, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें पद से हटा दिया गया था और करनाल सीट से मैदान में उतारा गया था।  खट्टर पहली बार केंद्रीय मंत्री के रूप में काम करेंगे।

सर्बानंद सोनोवाल: असम की डिब्रूगढ़ सीट से चुनाव जीतने वाले सर्बानंद सोनोवाल ने तीसरी बार कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। वह असम के 14वें मुख्यमंत्री रहे हैं।

एचडी कुमार स्वामी: जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के सांसद एचडी कुमारस्वामी ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। कुमारस्वामी ने मांड्या लोकसभा सीट पर 284620 मतों से चुनाव जीता था। जेडीएस एनडीए का घटक दल है। वह दो  बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

जीतन राम मांझी: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को प्रमुख जीतन राम मांझी नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने हैं। मांझी मई 2013 से फरवरी 2015 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। मांझी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेताओं में से एक हैं।

 

– शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में संपन्न हुआ।

भाजपा नेता मुरलीधर मोहोल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

भाजपा नेता भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

भाजपा नेता सुकांता मजूमदार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत अध्यक्ष सुनील पार्टी विरोधी घेरे में ? लोकसभा चुनाव में किया था भीतरघात ?

City News Uttar Pradesh

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र ‘सख्त’ मोड में: अवैध शराब के प्रति चेताया, ओवररेटिंग पर लाइसेंस होगा रद्द

City News Uttar Pradesh

कलयुग की हो गई इंतेहा : नशेड़ी पुत्र ही अपने साथियों के साथ निकला हत्यारा !

विधायक प्रकाश द्वारा ‘विकास’ का ‘शंखनाद’ :1.28 करोड़ की ‘सड़क परियोजना’ का शिलान्यास

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जल योद्धा अशोक जीतू नें सरोवर सफाई में “जड़ा अभियान का छक्का”

नूतन बाल समाज का गणेश महोत्सव: भजन संध्या में “ललित त्रिपाठी नें लूटी महफिल”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़