23.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
अवैध शराब : विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए तैयार की जा रही थी शराब, पुलिस ने दबिश देकर तीन महिलाओं को पकड़ा
उत्तर प्रदेश

अवैध शराब : विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए तैयार की जा रही थी शराब, पुलिस ने दबिश देकर तीन महिलाओं को पकड़ा

 

महोबा। लगातार तीसरे दिन भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद कर तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 326 लीटर देशी शराब के साथ मौके से शराब तैयार करने के उपकरण और लहन भी पकड़ा गया है। विधानसभा चुनाव से पूर्व बरामद हो रही अवैध शराब को देखते हुए आशंका बढ़ गई है कि इसे मतदाताओं में वितरण कराने के लिए ही तैयार कराया जा रहा था।

अवैध शराब : विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए तैयार की जा रही थी शराब, पुलिस ने दबिश देकर तीन महिलाओं को पकड़ा
Illegal liquor: Liquor was being prepared for consumption in the assembly elections, police raided and caught three women

मंगलवार की रात सीओ कुलपहाड़ उमेशचंद्र के निर्देशन में अनजर थाने की पुलिस ने थाना प्रभारी लाखन सिंह के नेतृत्व में दो टीमों का गठन कर दबिश दी गई। पहली टीम ने ग्राम गंज कबूतरा ड़ेरा में छापामारी करते हुए आरोपित करीना पत्नी विक्की को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर 80 और 20 लीटर अवैध देशी शराब प्लास्टिक के ड्रमों में भरी हुई बरामद की। साथ ही दस कुंतल लहन भी पकड़ा जिसे वहीं नष्ट कर दिया गया। इसी तरह दूसरी पुलिस टीम ने कबूतरा ड़ेरा ग्राम खोई से दो आरोपितों में माया, रवीना को हिरासत में लिया। उनकी निशानदेही पर ड्रमों में भर कर रखी गई 114 लीटर और 112 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई। साथ ही करीब दस कुंतल लहन बरामद किया जिसे नष्ट किया गया। सीओ ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी “साथी संस्था” की बंद होगी फंडिंग ? मुद्दा हो रोजाना तेजी से हो रहा है गर्म

भाजपा प्रत्याशी का ग्राम प्रधानों ने किया स्वागत, समर्थन का एलान !

City News Uttar Pradesh

News : उत्तर प्रदेश में 100 से अधिक IAS आफिसर का रुक सकता है प्रमोशन…

City News Uttar Pradesh

नगर पालिका के लिये बड़ी मुश्किल : अवैध होर्डिंग से शहर की रोडे औऱ चौराहे फुल

City News Uttar Pradesh

जिला संघ कार्यालय फाग गायन की गूंज और फूलों की सुगंध से हुआ गुलजार !

City News Uttar Pradesh

Banda : अभिकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त, समस्याओं का समाधान कराने का विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दिया आश्वासन …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़