31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
ट्रक में लोहे के चूरे से छिपा रखा था गांजा, पुलिस में 40 बोरियां समेत 2 आरोपित हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

ट्रक में लोहे के चूरे से छिपा रखा था गांजा, पुलिस में 40 बोरियां समेत 2 को किया गिरफ्तार

 

हमीरपुर। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को मंगलवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिवांर पुलिस ने एक ट्रक में लदे आठ क्विंटल गांजा बरामद किया है। साथ ही दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गांजा छत्तीसगढ़ से 40 बोरियों में भर लोहे के चूरे में छिपाकर लाया गया था। जिसकी सप्लाई महोबा में की जानी थी। एसपी ने जानकारी देते हुए गांजे की कीमत 80 लाख रुपए बताई है। साथ ही गांजा बरामद करने वाली टीम को 25 हजार रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।


एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि 14 जनवरी को चालीस बोरियों में आठ क्विंटल गांजा छत्तीसगढ़ से लोड करके प्रदेश के अंदर लाया गया। बोरियों को लोहे के चूरा में छिपाकर रखा गया। लोहे के चूरा को लखनऊ खाली करना था, जबकि गांजे की डिलेवरी तस्करों द्वारा महोबा में किसी फरीद भाई नाम के शख्स को दी जानी थी। एसपी ने बताया कि इस मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिलने पर मंगलवार रात बिवांर पुलिस ने बिवांर-मुस्करा होते हुए मुस्करा की ओर जाने वाले इस ट्रक को मौदहा तिराहे के पास जैसे ही रोका। वैसे ही ट्रक सवार दो युवकों ने भागने की कोशिश की। जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया।

ट्रक में लोहे के चूरे से छिपा रखा था गांजा, पुलिस में 40 बोरियां समेत 2 आरोपित हुए गिरफ्तार
Hamirpur: Ganja was hidden in the truck with iron sacks, 2 accused including 40 sacks were arrested in the police

पूछताछ में ट्रक चालक दानिश खान निवासी नरायच और रईस खान निवासी मदारपुर ने बताया कि ट्रक में लदे गांजा की सप्लाई महोबा निवासी फरीद भाई को करनी थी। एसपी ने बताया कि शीबू खान नाम का शख्स कुछ समय से रायपुर में रहकर मादक पदार्थों के धंधे में लिप्त है। इसके अलावा उसके साथी फरीद भाई, हारुन निवासी मदारपुर और आरिफ निवासी नरायच की भी तलाश की जा रही है। आरिफ और हारुन ट्रक की निकासी में लगे हुए थे। जो ट्रक पकड़े जाने के बाद फरार हो गए। एसपी ने बताया कि बरामद गांजे की कीमत करीब 80 लाख रुपए है। इस पूरे आपरेशन में प्रभारी निरीक्षक बिवांर दुर्गविजय सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य, हेड कांस्टेबल मुरलीधर, कांस्टेबिल प्रसुन्न पांडेय, मोहम्मद मोबीन, अतुल कुमार और विनीत कुमार सिंह की अहम भूमिका रही।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट की ‘सुरक्षा’ फौजियों को ‘सुपुर्द’: सर्जिकल स्ट्राइक के लिये ‘रेड एलर्ट’ !

City News Uttar Pradesh Desk

बालश्रम पर कड़ी नजर: ऑपरेशन बचपन के तहत हुई कार्रवाई, दो बच्चे हुए मुक्त

City News Uttar Pradesh

जीजा ने साली को लगाया रंग, पति को नहीं हुआ बर्दाश्त, युवती को छत से फेंका

फाइनेंस कंपनी नें की पंद्रह लाख की ठगी, मचा हाहाकार !

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव: यूपी की इस सीट से मायावती के भतीजे आकाश आनंद लड़ेंगे चुनाव ? राजनीतिक हलचल तेज

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता ने विकास की रखी रूप रेखा: डीएम ने सराहा, कार्यो को प्रभावी बनाने के निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़