City News Uttar Pradesh
शादी में आतिशबाजी की चिंगारी भड़की : गृहस्थी हो गई जलकर राख
उत्तर प्रदेश

शादी में आतिशबाजी की चिंगारी भड़की : गृहस्थी हो गई जलकर राख

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के अलोना गांव में बरात आई थी। इस दौरान आतिशबाजी की चिंगारी ने एक ग्रामीण की गृहस्थी खाक कर दी। देर रात मांगलिक कार्यक्रम के दौरान घटना हुई। ग्रामीणों की सूचना पर जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची पूरा सामान जल चुका था। अलोना गांव निवासी रामस्वरूप के घर में यह आग लगी। ग्राम प्रधान सुमित कुमार ने बताया कि छोटा वर्मा की बेटी की बारात आई थी। देर रात मांगलिक कार्यक्रम के दौरान बराती पक्ष की तरफ से आतिशबाजी शुरू की गई।

शादी में आतिशबाजी की चिंगारी भड़की : गृहस्थी हो गई जलकर राख
Fireworks spark in the wedding: the household was burnt to ashes

इसकी चिंगारी रामस्वरूप के घर पर जा गिरी। ग्रामीण शादी में व्यस्त थे, जिसके चलते चिंगारी से आग भड़क उठी। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर घरों से बाल्टियों व अन्य संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। पीड़ित ने आग से राशन व गृहस्थी के सामान समेत कई हजार रुपये का नुकसान होने की बात कही है। प्रधान ने नुकसान की भरपाई के लिए राजस्वकर्मियों को मुआयना करने की सूचना दी है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में बालू माफियाओं और पुलिस बेरुखी से थर्राया मरौली गांव ! पहुंचा डीएम एसपी के”ठांव”

City News Uttar Pradesh

पीएम आवास योजना की ‘किरकिरी’ : आवेदन करने के बावजूद भी ‘गरीबों’ को नहीं मिला घर

City News Uttar Pradesh

पुलिस की सराहनीय पैरवी से दुष्कर्म पीड़िता को मिला न्याय : बाईस वर्ष की हुई सजा

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘जागते रहो’ अभियान की शुरुआत, भेदभाव और हिंसा के खिलाफ उठी आवाज

City News Uttar Pradesh

साइबर ठगी पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 11 लाख 76 हजार रकम वापस, पीड़ित खुश

City News Uttar Pradesh

आईरेड प्रशिक्षण में पुलिस कर्मियों को दी गई जानकारी, एप के माध्यम से दुर्घटना बाहुल्य मार्ग किए जाएंगे चिन्हित

ब्रेकिंग न्यूज़