City News Uttar Pradesh
बांदा में अग्निकांड से बर्बादी का मंजर : तीन घर जलकर खाक, सब कुछ हो गया बर्बाद
उत्तर प्रदेश

बांदा में अग्निकांड से बर्बादी का मंजर : तीन घर जलकर खाक, सब कुछ हो गया बर्बाद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अतर्रा तहसील के ग्राम दुरई माफी गांव में शार्ट सर्किट से लगी आग से तीन घर जलकर राख हो गए। पीड़ितों ने दो लाख की नकदी और राशन जलने की बात कही है। बता दें कि देर रात हुई घटना में सो रहा परिवार जान गंवाने से बाल-बाल बचा है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम दुरई माफी में शनिवार देर रात रामचंद्र के कच्चे घर में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई। घटना के समय समय परिवार के सदस्य सो रहे थे। धुंआ भरने से उनकी नींद खुल गई। इससे आनन-फानन बाहर निकल कर जान बचाई।

बांदा में अग्निकांड से बर्बादी का मंजर : तीन घर जलकर खाक, सब कुछ हो गया बर्बाद
Scene of devastation due to fire in Banda: Three houses burnt to ashes, everything ruined

परिवार के सदस्यों ने शोर मचाकर लोगों को मदद के लिए बुलाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते, तब तक लपटों ने पड़ोसी हरिश्चंद्र और लवलेश के घरों को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।


हालांकि जब तक आग बुझाई गई तीनों की गृहस्थी में काफी नुकसान हो चुका था। पीड़ित रामचंद्र, हरिश्चंद्र, लवलेश ने बताया आग से दो लाख नकदी सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है। पूरा मकान जल जाने से खुले आसमान के नीचे बच्चों के साथ सोना पड़ेगा। आग ने पूरे वर्ष भर का राशन भी नष्ट कर दिया है। पीड़ितों ने एसडीएम विकास यादव से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। एसडीएम ने मौके पर राजस्व कर्मियों को भेजकर हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। वहीं, पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाईदूज पर बहन से तिलक कराकर घर से निकला था सुपरवाइजर, हाईवे में नो इंट्री पर खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, हुई मौत …

City News Uttar Pradesh

कृषि मंत्री शाही बोले बुंदेलखंड के सभी किसानों को मिलेगा सोलर पंप का लाभ

City News Uttar Pradesh

शराब पिलाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तमंचे की नोक पर घर से ले गए थे जंगल, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

हादसा : तेज रफ्तार लोडर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh

यूपी का महाबली डान मुख्तार चित्रकूट जेल कांड से क्या दहशत में, कोर्ट में वजन घटने का दुखड़ा ! …

Banda : कबीरा की बज रही मौरंग ढपली! कैसे बने बागे का पुल,कबीरा के चलने की आई बारी !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़