30.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
विधानसभा चुनाव : हर मतदान बूथ पर एक-एक बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट की गई आवंटित
उत्तर प्रदेश

विधानसभा चुनाव : हर मतदान बूथ पर एक-एक बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट की गई आवंटित

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को सर्किट हाउस में ईवीएम और वीवीपैट का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। इस दौरान सभी प्रेक्षक और अभिकर्ता भी मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर एक-एक बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट आवंटित की गई है। अभिकर्ताओं की शिकायत पर डीएम ने रिटर्निंग आफीसरों पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। कहा कि उन्हें प्रचार के लिए समय से अनुमति दी जाए।

विधानसभा चुनाव : हर मतदान बूथ पर एक-एक बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट की गई आवंटित
Assembly elections: One ballot unit, control unit and VVPAT allotted to each polling booth

सर्किट हाउस सभागार में प्रेक्षकों की अध्यक्षता में रेंडमाइजेशन किया गया, जिसमें चारों विधानसभाओं के विभिन्न राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों के एजेंट भी उपस्थित रहे। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने बताया कि बांदा विधानसभा सदर में बैलेट व कंट्रोल यूनिट 400-400, पोलिग बूथ 333, वीवी पैट 433, विधानसभा तिदवारी में बैलेट यूनिट 461, कंट्रोल यूनिट 461, पोलिग बूथ 384, वीवीपैट 500, विधानसभा बबेरू में बैलेट यूनिट 464, कंट्रोल यूनिट 464, पोलिग बूथ 386, वीवी पैट 502 तथा विधानसभा नरैनी में बैलेट यूनिट 485, कंट्रोल यूनिट 485, पोलिग बूथ 404, वीवी पैट 526 हैं। जनपद में कुल 1507 बूथ हैं। प्रत्येक मतदेय स्थल पर एक-एक बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट तथा वीवी पैट आवंटित की गई हैं।

विधानसभा चुनाव : हर मतदान बूथ पर एक-एक बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट की गई आवंटित
Assembly elections: One ballot unit, control unit and VVPAT allotted to each polling booth

इस दौरान प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी से कहा कि रिर्टनिग आफीसर समय से प्रचार-प्रसार आदि से संबंधित अनुमति नहीं दे रहे हैं। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी रिर्टनिग आफीसरों को तत्काल अनुमति देने को कहा। कहा कि जिन मतदान अभिकर्ताओं ने कोविड वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय डोज नहीं लगवाई है, उन्हें मतदान अभिकर्ता नहीं बनाया जाएगा। साथ ही प्रेक्षकों को जानकारी कि 25 जनवरी को 7535 कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इस मौके पर सदर के प्रेक्षक हर्ष दीप श्रीराम कांबले, तिदवारी के संजीव कुमार, बबेरू के प्रेक्षक अशोक कुमार व नरैनी के प्रेक्षक विनीता आदि मौजूद रहीं।

विधानसभा चुनाव : हर मतदान बूथ पर एक-एक बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट की गई आवंटित
Assembly elections: One ballot unit, control unit and VVPAT allotted to each polling booth

मतदान के दिन बंद रहेंगे कारखाने : जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पटेल ने अपर मुख्य सचिव के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि जनपद में 23 फरवरी को मतदान के दिन सभी कारखाने और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। ताकि कोई भी श्रमिक या कर्मचारी मतदान से वंचित न रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ओला वृष्टि से किसान तबाह : पूर्व विधायक दल जीत नें उठाई शासन से राहत की मांग !

City News Uttar Pradesh

Banda : विभागों का निकम्मापन, 63 करोड़ नहीं हुआ खर्च,बजट वापस ! …

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा नें कमर कसी : सदर विधायक प्रकाश नें की बैठक

City News Uttar Pradesh

Banda : राम जन्मभूमि निधि समर्पण को निकली भव्य शोभायात्रा…

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले: लापरवाही नहीं बर्दाश्त, खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !

City News Uttar Pradesh Desk

कांग्रेस ने खोला भूमाफियाओं का राज़: कहा- मैदान, मिल और मरीजों की जिंदगी को खतरा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़