City News Uttar Pradesh
डीएम बने जेम्सबांड : मरोली खंड दो और अछरोड पर गाज, आधी रात को 44 बालू ट्रकों का चालान
उत्तर प्रदेश

डीएम बने जेम्सबांड : मरोली खंड दो और अछरोड पर गाज, आधी रात को 44 बालू ट्रकों का चालान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बालू के अवैध खनन और ओवरलोडिंग की सूचना पर मंगलवार आधी रात को डीएम खनिज अधिकारी और खान निरीक्षक की गाज अछरोड खदान और मरोली नंबर दो पर गिरी। कई अनियमतता मिली। 44ट्रक सीज हुये। माफियाओ के होश फाख्ता है। डीएम आनंद पटेल जेम्स बांड की भूमिका में खदान क्षेत्रों में पहुंच गए। दोनों अधिकारियों के मोबाइल कब्जे में लेकर दो किलोमीटर पैदल चले तो अवैध खनन का खेल पकड़ा गया। बालू का अवैध रूप से परिवहन करते 44 ट्रक पकड़े और केन के दूसरी छोर पर बालू का अवैध खनन होते भी मिला। ट्रकों का ई-चालान करके उनके मालिकों को नोटिस भेजे गए हैं। ट्रकों को मटौंध थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।

डीएम बने जेम्सबांड : मरोली खंड दो और अछरोड पर गाज, आधी रात को 44 बालू ट्रकों का चालान
DM became James Bond: Maroli section two and Achrod charged, 44 sand trucks challaned at midnight

चुनाव में अधिकारियों की व्यस्तता का फायदा उठाकर माफिया बालू का अवैध खनन और ओवरलोडिंग कर रहे थे। इसकी सूचना डीएम अनुराग पटेल को हम लगातार दे रहे थे। मंगलवार आधी रात को डीएम खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता और खान निरीक्षक ईश्वरचंद्र के साथ केन नदी की मरौली खदान खंड-2 और अछरौड़ खादर का निरीक्षण करने पहुंच गए।

डीएम बने जेम्सबांड : मरोली खंड दो और अछरोड पर गाज, आधी रात को 44 बालू ट्रकों का चालान
DM became James Bond: Maroli section two and Achrod charged, 44 sand trucks challaned at midnight

डीएम ने दोनों अधिकारियों के मोबाइल फोन अपने पास रख लिए। इसके बाद अधिकारियों को लेकर पैदल चल दिए। कई किलोमीटर चलने पर अछरौड़-मरौली मार्ग पर डीएम ने 44 ओवरलोड ट्रक पकड़े। इनमें अवैध रूप से परिवहन कर बालू ले जाई जा रही थी।
अछरौड़ खंड-1 में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे। डीएम की टीम को देखकर खदान कर्मी भाग गए। डीएम ने खनिज अधिकारी को पट्टाधारक के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। मरौली खादर खंड-2 में तौल मशीन और सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त मिले।अछरौड़ गांव के पास केन नदी के दूसरे छोर पर अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा था। अधिकारियों की टीम देखकर बालू खनन कर रहे चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गए।
डीएम ने खनिज अधिकारी को क्षेत्र में सतर्क निगाह रखने और अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। खनिज अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए 44 ट्रकों से करीब 26 लाख 40 हजार रुपये राजस्व वसूली की संभावना है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : मदरसा शिक्षा में बड़ा बदलाव करने जा रही योगी आदित्यनाथ सरकार, दीनी तालीम देने वाले 5339 शिक्षकों के खत्म होंगे पद

बांदा : सपा एमएलसी ने सुधा रैकवार के परिवार से की मुलाकात, प्रदेश सरकार पर जमकर साधा निशाना …

बालिका के साथ छेड़खानी में आरोपी को चार साल की सजा : पांच हजार अर्थ दंड ।

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने सीएम के ‘फैसले’ से खुश: बोले, गांवों के रखवालों को मिला असली सम्मान

City News Uttar Pradesh Desk

कनवारा गांव में मिला शव पहचान एवं इंकार के दावों में उलझा : पुलिस करायेगी डीएनए

City News Uttar Pradesh

समाधान दिवस में कमिश्नर व डीआईजी ने सुनीं शिकायतें: निस्तारण में तेज़ी लाने की हिदायत।

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़