City News Uttar Pradesh
कनवारा गांव में मिला शव पहचान एवं इंकार के दावों में उलझा : पुलिस करायेगी डीएनए
उत्तर प्रदेश

कनवारा गांव में मिला शव पहचान एवं इंकार के दावों में उलझा : पुलिस करायेगी डीएनए

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कनवारा गांव के जंगल में मिला युवती का अधजला शव पहचान एवं इंकार के दावों में उलझ गया है। कोतवाली पहुंची युवती ने शव को अपनी मां का होने का दावा किया, जबकि उसकी बहन मां का शव होने से इन्कार कर रही है। युवती के दावा व शव की उम्र में अंतर होने पर पुलिस डीएनए टेस्ट कराने की बात कह रही है।

कनवारा गांव में मिला शव पहचान एवं इंकार के दावों में उलझा : पुलिस करायेगी डीएनए
Dead body found in Kanwara village entangled in claims of identity and denial: Police will get DNA done

आपको बतादें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव के केन नदी किनारे बीहड़ में जंगल की झाड़ियों में तकरीबन 25 वर्षीय युवती का अधजला शव बरामद हुआ था। पुलिस ने उसे 72 घंटे के लिए शिनाख्त के लिए रखवाया है। घटना के दूसरे दिन शहर कोतवाली क्षेत्र के तुलसीनगर निवासी विनीता ने दावा किया कि कनवारा गांव के बीहड़ में मिला शव उसकी मां ऊषा देवी (55) पत्नी चुन्ना का है।

कनवारा गांव में मिला शव पहचान एवं इंकार के दावों में उलझा : पुलिस करायेगी डीएनए
Dead body found in Kanwara village entangled in claims of identity and denial: Police will get DNA done

बताया कि मां करहिया गांव में सफाई कर्मी पद पर तैनात थीं। 29 जनवरी को अपने निवास शांतिनगर से लापता है। उनकी गुमशुदगी 30 जनवरी को शहर कोतवाली में दर्ज कराई थी। विनीता ने बताया कि मां बड़ी बहन अनीता पत्नी संतोष प्रजापति के साथ रहती थीं। विनीता का कहना है कि उन्होंने पुलिस के सहयोग से कनवारा गांव में मिले शव को देखा है। शव की दाहिनी आंख खराब है। शव के गले में मोतियों की माला टूटी फंसी मिली है। हाथ में कंगन और चूड़ी मिली हैं। ये सब निशानी उसकी मां की हैं, लेकिन पुलिस उसका दावा स्वीकार नहीं कर रही। वह कोतवाली व एसपी कार्यालय गई थी, लेकिन उसका दावा स्वीकार नहीं किया गया। विनीता का कहना है कि जिसने भी उसकी मां की हत्या की है उसे बेनकाब किया जाए।

कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला का कहना है कि जिस महिला का शव होने का दावा विनीता कर रही है, उसकी उम्र 55 वर्ष के आसपास है, जबकि कनवारा में मिले शव की उम्र तकरीबन 25 वर्ष के आसपास है। विनीता की बड़ी बहन अनीता ने भी शव देखा है, लेकिन वह शव मां का नहीं बता रही। शव को 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शव का डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा। अगर वह दावा कर रहीं हैं तो उनका भी डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस शांतिनगर मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में है रहस्यमयी किला: गुफा में दो शिवलिगों के होते हैं एक साथ दर्शन

City News Uttar Pradesh

चिंतनीय स्थिति : अब घर आंगन में नहीं फुदकती नन्ही दोस्त गौरया

City News Uttar Pradesh

मंडल में फार्मर रजिस्ट्री के आंकड़े चिंताजनक: सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में देरी

City News Uttar Pradesh

Banda : पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबाबू ने राम मंदिर के लिये किया दान …

City News Uttar Pradesh

आठ दिन बाद डाक से बांदा जेल पहुंचा मुख्तार अंसारी की जमानत का आदेश, गैंगस्टर केस में मिली है राहत

City News Uttar Pradesh

घर में घुसकर गोली मारकर हत्या: खौफनाक कांड से फैली दहशत, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़