29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

महोबा : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी ने भाजपा पर लगाया आरोप, कहा- मेरी जान को हैं खतरा …

 

( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

महोबा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव मैदान में भाजपा और सपा दोनों दलों के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। सोमवार को सपा प्रत्याशी मृत्युंजय प्रताप ने भाजपा पर इंटरनेट मीडिया पर धमकी भरी पोस्ट डालने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले में लिखित पत्र एसपी को दिया है। एसपी सुधा सिंह ने सपा प्रत्याशी की मांग पर उन्हें एक गनर उपलब्ध करा दिया है। साथ ही इस प्रकरण की जांच बैठा दी है।


सपा प्रत्याशी ने एसपी को दिए पत्र में कहा है कि वह जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं। बीते कुछ दिनों से सत्ता में काबिज भाजपा नेता धमकियां दे रहे हैं। पार्टी के एक नेता पंकज तिवारी निवासी घुटई ने इंटरनेट मीडिया पर धमकी भरी पोस्ट डाली थी। जिसमें सपा प्रत्याशी को लेकर कहा गया कि लोकतंत्र की हत्या न हो इसलिए हमने नामांकन करने दिया। परंतु तीन जुलाई को कोई भी सपा नेता कलेक्ट्रेट में नहीं जाएगा। कहा कि यदि उन्हें कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार भाजपा नेता होंगे। सपा प्रत्याशी ने शिकायत की प्रतिलिपि चुनाव आयोग, मानवाधिकारी, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, आइजी जोन इलाहाबाद, पुलिस उपमहानिरीक्षक बांदा, डीएम महोबा को भी की है।


एसपी सुधा सिंह ने कहा कि सपा प्रत्याशी मृत्युंजय प्रताप को एक गनर सुरक्षा की दृष्टि से मुहैया कराया गया है, उनकी शिकायत पर मामले की जांच सीओ सदर रामप्रवेश राय को सौंपी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि सपा प्रत्याशी की ओर से लगाए गए यह सारे आरोप मनगढ़ंत और सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए हैं, भाजपा सरकार में लोकतंत्र मजबूत है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का विद्युत उप केंद्र हेतु पांच करोड़ का प्रस्ताव : बिजली समस्या होगी “बाय – बाय”

रिश्ते हुए शर्मसार : नशे में धुत पिता बना हैवान, अपनी बेटी को बनाया हवश का शिकार, सदमे में फंदे से लटककर युवती ने दी जान

दहेज की मांग को लेकर गर्भवती पत्नी को किया बेघर : एफआईआर दर्ज

चित्रकूट सामूहिक दुष्कर्म और हत्या : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महानिदेशक सीबीसीआईडी को किया तलब

City News Uttar Pradesh

यूपी : माननीय विधायक की ठसक हुई खत्म, पूर्व होते ही मुख्तार अब बांदा जेल का साधारण बंदी

बुंदेलखंड में भाजपा से एक लोकसभा सीट मांग रहा अपना दल-एस

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़