
- विनोद मिश्रा
बांदा। समाजवादी पार्टी में अब बांदा की गूंज राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ने लगी है। जिले के वरिष्ठ सपा नेता हसनुद्दीन सिद्दीकी को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। यह मनोनयन न केवल जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि बुंदेलखंड की सियासत में भी सपा की नई रणनीति का संकेत माना जा रहा है।

अखिलेश यादव की मंजूरी से जारी आदेश में सिद्दीकी को राष्ट्रीय सचिव का दायित्व सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी पार्टी के भरोसे, मेहनत और संगठनात्मक कुशलता का परिणाम मानी जा रही है। सिद्दीकी पहले खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव के रूप में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने युवाओं तथा अल्पसंख्यक वर्ग के बीच सपा का जनाधार बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।

सपा विधायक विशंभर यादव ने इस मनोनयन पर खुशी जताते हुए कहा, “हसनुद्दीन सिद्दीकी पार्टी के उन नेताओं में से हैं जो धर्म या वर्ग से ऊपर उठकर समाज के हर तबके से जुड़ते हैं। वे युवाओं के प्रेरक हैं, संगठन के सच्चे सिपाही हैं। उनका राष्ट्रीय सचिव बनना सपा के लिए गर्व की बात है।”

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का यह निर्णय बताता है कि पार्टी अब बुंदेलखंड को राजनीतिक रूप से और सशक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि उनकी नियुक्ति सपा की अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग रणनीति को नई दिशा देगी। साथ ही बुंदेलखंड में सपा का संगठनात्मक आधार और मजबूत होगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
