City News Uttar Pradesh
बालू माफियाओं का 'आतंक': किसानों की रौंद रहे जमीन, डकार रहे 'करोड़ों' का राजस्व !
उत्तर प्रदेश

बालू माफियाओं का ‘आतंक’: किसानों की रौंद रहे जमीन, डकार रहे करोड़ों का राजस्व !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जैसे ही ‘बालू खदानों का सीजन’ शुरू हुआ, वैसे ही जिले में ‘अवैध खनन माफियाओं का आतंक’ भी सिर चढ़कर बोलने लगा है। मौरंग माफियाओं ने अब नदियों की सीमाएं लांघकर किसानों की हरी-भरी फसलों पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। खेतों में लगी ज्वार और चना की फसल को ‘उजाड़कर’ जबरन रास्ते बना दिए गए हैं, ताकि ट्रकों और पोकलैंड मशीनों से बालू की निकासी निर्बाध चलती रहे।

बालू माफियाओं का 'आतंक': किसानों की रौंद रहे जमीन, डकार रहे 'करोड़ों' का राजस्व !

ग्रामीणों की आवाज इस बार नरैनी तहसील तक पहुंची, जहां दर्जनों किसानों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और आरोप लगाया कि मौरंग कारोबारियों ने न सिर्फ उनकी फसलें बर्बाद कीं, बल्कि विरोध करने पर उन्हें “जिंदा दफन करने” जैसी धमकियां भी दीं। नरैनी तहसील क्षेत्र के बड़ैछा गांव के लगभग 50 किसानों सुनील, भरतलाल दिवाकर, राजू पटेल, राजेश, कमलेश, विश्वनाथ, फूलचंद, राकेश, राजा भैया, अजीत कुमार और सुनील ने बताया कि बालू माफिया ने उनकी हरी फसलें उजाड़ दी हैं। खेतों में ज्वार और चना लहलहा रहे थे, लेकिन अवैध खनन की मशीनों ने कुछ ही घंटों में सब तबाह कर दिया।

बालू माफियाओं का 'आतंक': किसानों की रौंद रहे जमीन, डकार रहे 'करोड़ों' का राजस्व !

किसानों ने कहा कि “गांव में न तो कोई सरकारी खदान पट्टा है और न ही खनन की अनुमति। फिर भी कुछ लोग ठेकेदार बनकर जबरन बालू निकाल रहे हैं।” किसानों ने खुलासा किया कि ये सारा खेल स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से चल रहा है। ट्रकों के काफिले रात के अंधेरे में खेतों से गुजरते हैं और कोई रोकने वाला नहीं। शिकायत के बावजूद न पुलिस हरकत में आई, न तहसील प्रशासन ने निरीक्षण किया।

बालू माफियाओं का 'आतंक': किसानों की रौंद रहे जमीन, डकार रहे 'करोड़ों' का राजस्व !

तहसील क्षेत्र के पथरा गांव की प्रधान ममता देवी ने मुख्यमंत्री से लेकर उच्च अधिकारियों तक शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि मौरंग का ठेका तो तेराब गांव में है, लेकिन खनन हो रहा है पथरा और आसपास के गांवों की बागै नदी से। यह सब स्थानीय अधिकारियों की शह पर हो रहा है ! कुल मिलाकर स्थिति यह है की बांदा और नरैनी के बीच की नदियां अब खनन माफियाओं की प्रयोगशाला बन चुकी हैं ! बालू के कारोबार में अवैध सिंडिकेट सक्रिय हैं जो सरकारी नीतियों और पर्यावरणीय नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं ! सरकार की छवि पर सवाल उठ रहे हैं ?

 

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम योगी का बड़ा फैसला: आरो/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा रद करने के आदेश, अब दोबारा होगी परीक्षा

पूर्व सांसद भैरों एवं प्रधानाचार्य ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र: टॉपर्स को मिला पुरस्कार

News : सीएम योगी ने कसा तंज- बोले, यूपी में माफियाओं की छाती पर चल रहे बुल्डोजर तो शरण देने वालों के पेट में हो रहा दर्द

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की ‘राजनीतिक भूचाल’ साबित हुई तिरंगा यात्रा: विपक्षियों की ‘छाती’ पर ‘साँप’ लोटा

City News Uttar Pradesh

बांदा पुलिस का शर्मनाक चेहरा : छेडख़ानी की तहरीर देने गई पीडि़ता की मां को डांट कर भगाया …

आयुक्त दिनेश सिंह के सख्त निर्देश : तालाबों की खुदाई का कार्य जल्द कराएं शुरू …

ब्रेकिंग न्यूज़