- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा नें बांदा संसदीय क्षेत्र में विपक्षी दलों में सेंध लगाने को अंतिम रूप दे दिया है। सात फरवरी से भाजपा का ज्वायनिंग अभियान शुरू हो जायेगा। पूर्व सांसद बालकुमार के भाजपा में शामिल होने की तैयारी की भी अपुष्ट सूचना हैं।

भाजपा के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव में मिशन को पूरा करने के लिये विपक्षी दलों में सेंध लगाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। इसकी रणनीति की मुख्य कमान जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद,सदर विधायक प्रकाश दिवेदी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल नें संभाल ली है औऱ इसके लिये अपने खास एवं वजनदार सहयोगियों को नीति का मंत्र पढ़ा दिया है।

बताते है की इसके लिये जिलाध्यक्ष औऱ क्षेत्रीय अध्यक्ष को ज्वाइनिंग का रोड मैप भी मिल गया है। लोक सभा में कमल खिलाने की रणनीति के तहत पार्टी नें गांव से लेकर जिला स्तर तक विपक्षी दलों के नेताओं औऱ जन प्रतिनिधियों को अपने पाले में लाने की तैयारी की है। 
सूत्रों के मुताबिक सात फरवरी से ज्वयनिंग अभियान शुरू हो जायेगा। विपक्षी नेताओं के स्तर के अनुसार इन्हें प्रदेश कार्यालय से लेकर क्षेत्रीय एवं जिला कार्यालय में ज्वायनिंग कराया जायेंगा। बांदा सांसदी सीट से पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल के भी भाजपा में शामिल होने की सुगबुगाहट है। इसके अलावा कुछ औऱ चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
