City News Uttar Pradesh
प्रतिनिधि अंकित का औचक निरीक्षण: जनता से लिया फीडबैक, बोले- लापरवाही नहीं बर्दाश्त
उत्तर प्रदेश

प्रतिनिधि अंकित का औचक निरीक्षण: जनता से लिया फीडबैक, बोले- लापरवाही नहीं बर्दाश्त

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जहां आमतौर पर जनप्रतिनिधि दफ्तरों की कुर्सियों से दिशा-निर्देश देते हैं, वहीं बांदा में पालिका अध्यक्ष मालती बासू के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता नगर की गलियों में जब शुक्रवार की सुबह अचानक पहुंचा तो लोगों की नजरें ठिठक गईं। यह कोई आम दौरा नहीं था, बल्कि जिम्मेदारी की जमीन पर उतरने की मिसाल थी।

प्रतिनिधि अंकित का औचक निरीक्षण: जनता से लिया फीडबैक, बोले- लापरवाही नहीं बर्दाश्त

पालिका अध्यक्ष मालती बासू के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने वार्ड नंबर 10 आज़ाद नगर में स्वच्छता और विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर न सिर्फ हकीकत से रूबरू हुए, बल्कि अधिकारियों को जमीन से जुड़कर काम करने का सीधा संदेश भी दिया।

प्रतिनिधि अंकित का औचक निरीक्षण: जनता से लिया फीडबैक, बोले- लापरवाही नहीं बर्दाश्त

निरीक्षण के दौरान अंकित गुप्ता ने गलियों की सफाई व्यवस्था, कचरा निष्पादन, और जल निकासी जैसी समस्याओं का स्थल पर जाकर मूल्यांकन किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि “जनता की पहली ज़रूरत स्वच्छ वातावरण है, इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।”

प्रतिनिधि अंकित का औचक निरीक्षण: जनता से लिया फीडबैक, बोले- लापरवाही नहीं बर्दाश्त

वार्ड में भ्रमण के दौरान स्थानीय नागरिकों से भी उन्होंने सीधा संवाद किया। लोगों ने सफाई, सड़क मरम्मत, जलभराव और अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर अपनी बातें खुलकर रखीं। अंकित गुप्ता ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पालिका कर्मचारी एवं कई स्थानीय नागरिक भी साथ रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- अवैध जल संयोजन में प्रधान सहित नौ लोग फंसे कानूनी दायरे में

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित ‘भड़के’: घटिया ‘सड़क निर्माण’ पर ठेकेदार की लगाई ‘क्लास’

बांदा में पुलिस चेकिंग में इनोवा कार से साढ़े चार लाख रुपये बरामद, ठेकेदारों ने कहा, मजदूरों में बांटना है पैसा, नहीं दिखा पाए साक्ष्य

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ वेयर हाउस का लिया जायजा

City News Uttar Pradesh

दीपावली की रौनक से सजा बांदा: रंग-रोगन, पुताई और सजावट का बाजार गुलज़ार

City News Uttar Pradesh

कर्ज चुकाने में आड़े आई घरेलू उपभोक्ताओं की आर्थिक तंगी, एकमुश्त समाधान योजना की बढ़ी अवधि

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़