28.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
शादी की पहली वर्षगांठ से दो दिन पहले दंपती ने मौत को लगाया गले : एक ही फंदे से लटके मिले शव
उत्तर प्रदेश

शादी की पहली वर्षगांठ से दो दिन पहले दंपती ने मौत को लगाया गले : एक ही फंदे से लटके मिले शव

  • ब्यूरो रिपोर्ट

फतेहपुर। शादी की पहली वर्षगांठ के दो दिन पहले एक फंदे से दंपती झूल गए। दोनों के कमरे से बाहर न आने पर घटना का पता लगा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने कार्रवाई से मना कर दिया। दोनों पक्षों की सहमति से शवों का यमुना किनारे अंतिम संस्कार किया गया। उसकी शादी 28 मई 2023 को असोथर थाना क्षेत्र के कटरा निवासी शिवभजन उर्फ ननकवा की पुत्री आरती के साथ हुई थी। दो दिन बाद शादी की पहली वर्षगांठ थी। नासिक से शनिवार को लवलेश गांव पहुंचे थे। घर में लवलेश के ससुर भी मौजूद थे। वह बेटी के बुलावे पर पहुंचे थे। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद ससुर घर से चले गए थे।

शादी की पहली वर्षगांठ से दो दिन पहले दंपती ने मौत को लगाया गले : एक ही फंदे से लटके मिले शव
Two days before the first wedding anniversary, the couple embraced death: dead bodies found hanging from the same noose

परिवार के लोग रात को खाने के बाद सो गए। कामकाज को रविवार सुबह आरती कमरे से बाहर नहीं निकली। परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। कोई जवाब नहीं आने पर खिड़की धक्का मारकर खोली। दोनों को फंदे पर लटका देखा। सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंंचे। दोनों पंखे के हुक पर एक साड़ी के फंदे से लटके थे। आपसी सहमति पर पुलिस को बिना सूचना दिए शवों को अंतिम संस्कार को यमुना किनारे ले गए। सूचना पर पुलिस घर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और पोस्टमार्टम कराने की बात कही। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार समेत फोर्स यमुना किनारे पहुंचा। पक्षों से पूछताछ के बाद पुलिस लौट गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके की जांच से दोनों के फंदे से लटकने का पता लगा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा हुआ गमगीन : भारत तिब्बत सीमा पुलिस में तैनात जवान की दुर्घटना मौत

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में ऐसी मस्जिद जहां कुरान की आयतों के साथ गूंजते हैं गीता के उपदेश

City News Uttar Pradesh

बसंत पंचमी पर दिखा उत्साह : चारों ओर दिखी बसंत की बहार, गायन -पूजन का चला दौर

City News Uttar Pradesh

आयुष्मान कार्ड बनने में शिथिलता पर डीएम दीपा का चाबुक: लापरवाही पर कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले : योगी सरकार “तरक्की” की लिख रही नई इबारत, लाभार्थी हुए सम्मानित

City News Uttar Pradesh

डीएम-एसपी का ‘ऑपरेशन परफेक्ट’: सीएम की ‘दस्तक’ से पहले ‘अफसरों’ की कसी ‘लगाम’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़