31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बच्चे का इलाज कराने गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म : तीन युवकों पर दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तर प्रदेश

बच्चे का इलाज कराने गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म : तीन युवकों पर दर्ज हुआ मुकदमा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बच्चे का इलाज कराने आई महिला को पति के दोस्त ने घर छोड़ने को कहकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसे शराब पिलाई फिर सुनसान जगह ले जाकर आरोपित ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसके नाजुक अंग में लात मारी। जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। पीड़िता ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

बच्चे का इलाज कराने गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म : तीन युवकों पर दर्ज हुआ मुकदमा
Gang rape of a woman who had gone for treatment of her child: case registered against three youths

नगर कोतवाली के एक गांव निवासी 20 वर्षीय महिला 21 मई की शाम अपने बच्चे का इलाज कराने शहर के अतर्रा चुंगी के पास एक क्लीनिक में आई थी। जहां से वापस जाते समय उसे पति का दोस्त तिंदवारा गांव निवासी शिवाकांत मिल गया। उसने घर छोड़ने की बात कहते हुए बाइक में बैठा लिया। इसके बाद उसे व पुत्र को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। वह दोनों अर्ध चेतना की अवस्था में आ गई। वह दोनों को रानी दुर्गावती मेडिकल के पीछे ले गया। जहां आरोपित ने अपने दो साथियों के साथ महिला व उसके पुत्र को जबरदस्ती शराब पिलाई। बाद में तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटा।

ओवरलोड ट्रक पकड़ना परिवहन अधिकारी को पड़ा भारी: दबंगों ने किया हमला, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

अगले दिन पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। कोतवाली निरीक्षक अनूप दुबे ने बताया कि एक आरोपित शिवाकांत को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल की जांच करने पर मौके से तीन शराब की शीशियां, चार गिलास आदि मिले हैं। अन्य दोनों आरोपितों की तलाश जारी है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उत्तर प्रदेश के 16 PCS अधिकारियों को मिल सकता है IAS संवर्ग में प्रमोशन, लखनऊ में हुई चयन समिति की बैठक

डीएम जे. रीभा की अस्पताल पर “पैनी नजर”: बोली- इलाज में “कोताही” नहीं होगी बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh

बुन्देलखंड-कानपुर क्षेत्र में पंचायत चुनाव में भाजपा दिखायेगी दम, वन गई रणनीति…

City News Uttar Pradesh

मासूम का अपहरण : एसपी अभिनंदन के निर्देश पर छह टीमों का गठन, पुलिस कर रही तलाश …

City News Uttar Pradesh

पुलिस की बड़ी कार्यवाही : बांदा में मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस समेत नकदी बरामद, अस्पताल में भर्ती

City News Uttar Pradesh

बांदा में हैवानियत : सहेली के भाई ने अश्लील वीडियो बनाकर छात्रा से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने किया खुदकुशी का प्रयास …

ब्रेकिंग न्यूज़