24.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : गर्मी में जलस्तर घटा, अतर्रा में एक तिहाई हैंडपंप खराब …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गर्मी का पारा बढ़ रहा है। इसकेचलते जलस्तर भी तेजी से नीचे जा रहा है। जिले के अतर्रा पालिका के 25 वार्डों में लगे हैंडपंप जवाब देने लगे है। वहां के दर्ज अभिलेखों में 357 हैंडपंप लगे हैं। जिनमें एक तिहाई से ज्यादा खराब हैं। अधिकारियों की उदासीनता के चलते जानकारी होने के बावजूद यह हैंडपंप शोपीस बनकर रह गये हैं।


गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही नगर पालिका व जलनिगम के लगे हैंडपंपों ने जवाब देना शुरू कर दिया । पूरा मार्च-अप्रैल माह निकल गया, मई माह का पहला सप्ताह समाप्त होने को है, लेकिन पालिका ने अभी तक खराब हैंडपंपों को सही कराना तो दूर चिह्नित तक नहीं कराया है। अभिलेखों में दर्ज हैंडपंपों में तीन दर्जन रिबोर की स्थिति में हैं। बाकी के हाल यह है कि किसी का सिलिडर खराब होने से पानी उतरने व मिट्टी निकलने की समस्या बनी है। तमाम हैंडपंप छोटी-छोटी कमियों के चलते बंद पड़े हैं। लेकिन पालिका ने इनकी तरफ सुधि नहीं ली। इतना ही नहीं नगर में लगे एक दर्जन से अधिक हैंडपंप देखरेख के अभाव में जमीदोंज हो गए हैं। अतर्रा पालिका के अधिशासी अधिकारी राम सिंह का कहना है कि एक दर्जन खराब हैंडपंपो को सही कराया है। सभी मोहल्लो में निरीक्षण कराकर खराब हैंडपंपों को सही कराया जाएगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दाल-चावल, आटा, शक्कर के दाम बढ़े, घर चलाना हो रहा मुश्किल

बुंदेलखंड ज्वालामुखी के आगोश में जल रहा बांदा: अप्रैल की तपिश ने तोड़े रिकॉर्ड, सहमा जनजीवन

Banda : पोर्टल पर गलत फीडिंग पर जिलाधिकारी आनंद सिंह ने जताई नाराजगी…

City News Uttar Pradesh

व्यापारियों नें मनाई भामाशाह की जयंती : व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा के साथ उद्यमी सम्मानित

Banda : नीलम का करिश्मा, खुशी की लहर, “जलवा ही जलवा ” ! …

डीएम को दी शिकायत “गुम” ? दबंगो नें चकरोड जोत मार्ग कर रखा है “बंद” !

ब्रेकिंग न्यूज़