City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : नीलम का करिश्मा, खुशी की लहर, “जलवा ही जलवा ” ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। करिश्मा कर दिखाया बांदा की बेटी नें, उसके करिश्मे से खुशी की हिलोरें हैं। जीहां,बबेरू क्षेत्र के अति पिछड़े गांव जुगरेहली को मेधावी छात्रा ने इन दिनों सुर्खियों में ला दिया है। इस गांव की बेटी ने पीसीएस 2020 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठवीं रैंक हासिल की है। उसका चयन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) पद पर हुआ है।


जुगरेहली गांव में साधारण परिवार के अधिवक्ता रहे जोधा प्रसाद यादव की बेटी नीलम यादव को शाबासी और बधाइयों का तांता लगा हुआ है। पिता का साया सिर से उठने के बाद भी बेटी नीलम अपने कॅरियर के प्रति गंभीर रहीं। प्रारंभिक शिक्षा बांदा शहर के इंडियन कान्वेंट स्कूल से शुरू की। हाईस्कूल आर्य कन्या इंटर कालेज और इंटर जीजीआईसी से उत्तीर्ण किया। जेएन कालेज बांदा से स्नातक और अतर्रा पीजी कालेज से भूगोल विषय में परास्नातक परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की।


नीलम घर पर ही रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती रहीं। उनका कहना है कि अभी भी वह सिविल सेवा परीक्षा के लिए तैयारी करती रहेंगी। मां कुसुम यादव और ताऊ पूर्व न्यायाधीश बाबूलाल यादव को विशेष रूप से नीलम ने अपनी सफलता का श्रेय दिया। इंडियन कान्वेंट स्कूल प्रधानाचार्य जेपी यादव ने बताया कि नीलम शुरू से ही पढ़ने में मेधावी रहीं। उनमें अपना लक्ष्य हासिल करने का जुनून शुरू से ही था।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मोहब्बत में फंसा युवती को विदेश में बेचा, अब प्रेमिका को हुई फांसी की सजा

बुलट सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, लूट के तीन आरोपी बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली, लूटे गए आभूषण और तमंचा हुआ बरामद

City News Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव 2022 : एक ही फ्लाइट में चढ़े अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी, यूपी की राजनीति से आई ये दिलचस्प तस्वीर …

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में टायर फटने से बेकाबू लोडर पलटा, बीस मजदूर घायल, मची चीख-पुकार

यूक्रेन से अपने घर लौटा बांदा का हेमेंद्र सिंह, खिले परिजनों के चेहरे

निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबकर मजदूर की मौत …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़