29.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
रालोद के बुंदेलखंड अध्यक्ष "साक्षी" की मांग:पूर्व पीएम चरण सिंह को मिले "भारत रत्न" सम्मान
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीति

रालोद के बुंदेलखंड अध्यक्ष “साक्षी” की मांग: पूर्व पीएम चरण सिंह को मिले “भारत रत्न” सम्मान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राष्ट्रीय लोकदल के बुंदेलखंड के अध्यक्ष वीरेंद्र साक्षी नें केंद्र सरकार से पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की है। अतर्रा कस्बे में मीडिया से मुखातिब बुंदेलखंड अध्यक्ष साक्षी नें कहा की पूर्व प्रधान मंत्री चरण सिंह को भारत रत्न केवल इस लिए नहीं मिला क्योकि वह गरीबों और किसानों के नेता थे। जबकि चौधरी साहब के पहले और बाद में प्रधान मंत्री बनें कई नेताओ को यह सम्मान मिल चुका है।

रालोद के बुंदेलखंड अध्यक्ष "साक्षी" की मांग:पूर्व पीएम चरण सिंह को मिले "भारत रत्न" सम्मान
Demand of Bundelkhand President of RLD “Sakshi”: Former PM Charan Singh to get “Bharat Ratna” award

साक्षी नें कहा की जब-जब चरण सिंह को सत्ता में रहने का अवसर मिला उन्होने किसानों, गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा करने की नीतियों को बढ़ावा दिया। पर अन्य अधिकांश दलों नें सत्ता में आने पर चरण सिंह की नीतियों को हाशिये पर ढकेलने का कार्य किया।

रालोद के बुंदेलखंड अध्यक्ष "साक्षी" की मांग:पूर्व पीएम चरण सिंह को मिले "भारत रत्न" सम्मान
Demand of Bundelkhand President of RLD “Sakshi”: Former PM Charan Singh to get “Bharat Ratna” award

उन्होने कहा की चरण सिंह का मानना था की देश की खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहानों से होकर गुजरता हैं। पलायन रोकने के लिए वह कुटीर ऊद्दोगो के हिमायती थे, जिसकी आवश्यकता वर्तमान में भी हैं। उन्होने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुये कहा की यह अहंकारी सरकार हैं। किसान विरोधी बिल चुनाव एवं किसान संयुक्त मोर्चा की मजबूती देखते हुये इन्हे वापस लेना पड़ा।

रालोद के बुंदेलखंड अध्यक्ष "साक्षी" की मांग:पूर्व पीएम चरण सिंह को मिले "भारत रत्न" सम्मान
Demand of Bundelkhand President of RLD “Sakshi”: Former PM Charan Singh to get “Bharat Ratna” award

रालोद बुंदेलखंड अध्यक्ष साक्षी नें कहा की सपा से हमारी पार्टी का गठबंधन हैं। हमारी सरकार बनने पर बुंदेलखंड क्षेत्र का विकास प्रमुख होगा। राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली, किसानों को सिंचाई के लिए पांच हार्स पावर तक मुफ्त बिजली देना भी हमारी पार्टी के नैतिक एजेंडे में हैं।बताया की 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह का जन्म दिन अतर्रा कस्बे में किसान सम्मान दिवस के रूप में ऐतिहासिक तौर पर मनायेगे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नंद के घर आनंद भयो: बांदा में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, आधी रात गूंजे शंख-घड़ियाल

City News Uttar Pradesh

यूपी में कोरोना का तांडव : प्रदेश में बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, 24 घंटे में 187 ने दम तोड़ा, प्रदेश में 33214 नए संक्रमित आए सामने …

City News Uttar Pradesh

बांदा : जालसाजों ने पार की एक लाख से अधिक की रकम, आईजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा …

City News Uttar Pradesh

केन-बेतवा प्रोजेक्ट विकास या विनाश: सरकार की ‘लाइफलाइन’ बनी का ‘मौत फरमान’?

भूमाफिया नें खुर्द-बुर्द किया छत्रसाल संग्रहालय: करोड़ों की सरकार को चपत

City News Uttar Pradesh

महाराणा प्रताप जयंती: बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन करेगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़