- विनोद मिश्रा
बांदा। पति के शराब के नशे में पीटने व तीन बेटियां होने का ताना मारने से परेशान महिला ने दुधमंही बच्ची समेत जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। मायके से पिता ने आरोप लगाया कि पति समेत ससुरालीजन उसे अक्सर प्रताडि़त करते रहे हैं। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी की है।
कालिंजर थाना क्षेत्र के ग्राम बरुआ निवासी अजय की 25 वर्षीय पत्नी रानी ने सोमवार दोपहर घरेलू नाराजगी के चलते पहले अपनी चार माह की बच्ची श्रेया को दूध व शहद के साथ सल्फास चटा दी। बाद में उसने खुद भी पानी के साथ दो गोलियां खा लीं। जबकि घटना के समय उसकी दो बेटियां चार वर्षीय शिवानी व तीन वर्षीय सृष्टी घर के बाहर खेल रहीं थीं। हालत बिगडऩा शुरू होने पर घर में मौजूद स्वजन को मामले की जानकारी हुई। रानी के बताने पर उसका भाई उपदेश सिंह व पिता नत्थू भी मायके ग्राम रिसौरा से उसकी ससुराल पहुंचे। आनन-फानन भाई ने अपनी आटो से बहन को सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। वहां से भी चिकित्सकों ने हालत में सुधार होने पर महिला को नरैनी रोड स्थित रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज भिजवा दिया। इस बीच बच्ची की हालत ठीक रही।

हालांकि मेडिकल कालेज में रात को बच्ची की मौत हो गई। इसके करीब 15 से 20 मिनट बाद उपचार के दौरान मां ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बारे में पति ने बताया कि घरेलू बातों को लेकर पत्नी से रविवार रात झगड़ा हो गया था। जबकि सुबह उसने खुद खाना बनाकर उसे खिलाया था। इसके बाद वह पेङ्क्षटग कार्य की मजदूरी करने नरैनी कस्बे चला गया। उसके घर से जाने के बाद रविवार रात हुए झगड़े की वजह से उसने यह कदम उठाया है। उधर रिसौरा गांव निवासी मृतका के पिता नत्थू ने बताया कि उसकी बेटी रानी की शादी 10 मार्च वर्ष 2016 में हुई थी। उसके तीन बेटियों का ही जन्म हुआ था। आरोप लगाया कि पति शराब पीकर घर आने के बाद अक्सर उसे पीटकर प्रताडि़त करता था। इसी तरह ससुर आदि ससुरालीजन भी उसे अक्सर तीन बेटियों के होने से ताना मारते रहे हैं। दो दिन पहले पति के शराब पीकर आने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसमें पति ने पीटने के साथ उसके फांसी लगाने का प्रयास किया था। जिसको लेकर यह घटना हुई है। थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि अभी तक किसी ने घटना की सूचना व तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच कराई जाएगी। मेडिकल कालेज चौकी पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।

– भाई से कहा मेरी बेटियों का ख्याल रखना
जहरीला पदार्थ खाने के बाद रानी ने अपने भाई उपदेश को खुद मोबाइल से फोन किया। उससे बताया कि पति ने रात में बहुत पीटा है। इससे उसने जहर खा लिया। उसकी दोनों बेटियों का वह अब ख्याल रखे। भाई ने बताया कि जिस समय बहन का फोन आया वह अपनी आटो में धान लेकर बेंचने जा रहा था। फोन आते ही धान नीचे फेंककर वह बहन के पास पहुंचा है। गनीमत रही कि उसकी दो बेटियां घटना के समय घर के बाहर खेल रहीं थीं। इससे वह जहर खाने से बच गई हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
