29.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

एसपी अभिनंदन की भीष्म प्रतिज्ञा : जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस अधीक्षक अभिनंदनमंडल मुख्यालय को जाम के झाम से मुक्त करायेगें।अपनी इस भीष्म प्रतिज्ञा से शहर में जाम की समस्या को पूरी तरह से खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी कार्यप्रणाली से अधिकारियों को इशारे इशारे मे इस तरह समझाया जैसे की कहावत है की “होशियार घोड़े के लिये एक चाबुक पर्याप्त होती है”।


एसपी ने व्यापारियों के साथ भी जाम से निजात के लिये बैठक की। समस्या से निजात पाने के लिए तमाम जानकारी हासिल की। शहर में पार्किंग स्थल भी तय किए गए , इसके साथ ही बड़े वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है।


यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए गूलरनाका से बलखंडी नाका की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहन रामलीला मैदान जाएंगे और रामलीला मैदान में अपने वाहन पार्किंग करेंगे। किसी भी हालत में कोई चार पहिया वाहन रामलीला मैदान से आगे नहीं जाएंगे। इस रास्ते पर ई-रिक्शा, टैम्पो, आटो आदि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। रामलीला मैदान से महेश्वरी देवी रोड पर चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा, आटो आदि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे। सब्जी मंडी से महेश मेडिकल स्टोर से बड़े शंकर गुरु चैराहा रोड पर उक्त वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे। कोतवाली चैराहे से महेश्वरी देवी रोड से फूटा कुआं की तरफ तथा फूल मंडी से शंकर गुरु रोड की तरफ चार पहिया, ई-रिक्शा, रिक्शा, आटो एवं सब्जी ठेला पूर्ण प्रतिबंधित रहेंगे। उपरोक्त व्यवस्थ को संचालित करने के लिए मुख्य बाजार के प्रवेश बिंदु गूलरनाका, सब्जी मंडी तिराहा, रामलीला मैदान के पास बलखंडीनाका तिराहा, फूलमंडी तिराहा, कोतवाली चैराहा व विक्टोरिया मेडिकल स्टोर के सामने पुलिस द्वारा बैरियर लगाया जाएगा, जिसमें उक्त प्रतिबंधित वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

एसपी अभिनंदन द्वारा प्रक्रिया को लागू करने के कड़े निर्देश दिये गए हैं। वहीं प्रातः कालीन अपराधों की रोकथाम एवं पुलिस तथा जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए पुनः गुडमार्निंग पुलिस प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद में पूर्व की भांति पुनः गुड मार्निंग पुलिस व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिये है। प्रातः काल सैर सपाटा करने वाले लोगों के बीच भय तथा असुरक्षा का माहौल होता है। इस भय को दूर करने के लिए पुनः यह व्यवस्था लागू की गई है। बैठक में एएसपी महेंद्र सिंह चैहान, सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह, सदर सत्यप्रकाश शर्मा व अन्य थानाध्यक्ष व व्यापारी मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दरोगा दिलीप कुमार मिश्रा नें “संवेदनशीलता” से जीता जनता जनार्दन का “दिल” : गूंजा “वाह”

City News Uttar Pradesh

सरकार का सोलह करोड़ रुपया भ्रष्टाचार की जेबों में सेफ: योजना हो गई ढेर

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती का संकल्प बना आकर्षण : जन संवाद हो रहा कामयाब

City News Uttar Pradesh

एडीएम के नाम पर ठगी करने वाले के विरुद्ध धोखाधड़ी मुकदमा हुआ दर्ज

यूपी डीजीपी को हटाने पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भड़के : योगी सरकार से पूछा- नियुक्ति के समय क्यों नहीं जांची थी योग्यता

बांदा में ‘बाढ़’ का खतरा: केन और यमुना उफान पर, 32 गांवों में ‘खतरे की घंटी’

ब्रेकिंग न्यूज़