
- शरद मिश्रा
बांदा। तिंदवारी विधानसभा सीट पर “समाजवादी पार्टी में टिकट की दावेदारी” को लेकर “बड़ा उलटफेर” होता दिख रहा है। पार्टी हाईकमान जिले की इस “वीआईपी सीट पर क्षत्रिय चेहरे पर दांव खेलने के मूड” में है और “इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं वरिष्ठ सपा नेता अशोक सिंह गौर”।
सूत्रों के मुताबिक “सपा तिंदवारी में जातीय समीकरण को साधने के लिए पुरुष या महिला क्षत्रिय प्रत्याशी उतार” सकती है। इस “फॉर्मूले” में “अशोक सिंह गौर और उनकी पत्नी तीन बार की जिला पंचायत सदस्य दीपा सिंह गौर सबसे फिट बैठ” रहे हैं। अशोक सिंह गौर “छात्र राजनीति से निकले हुए नेता” हैं।
नेहरू कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष, ग्राम प्रधान और तिंदवारी में सपा के पुराने स्तंभ के रूप में अब भी उनकी “विकास पुरुष के रूप में पहचान” है। उनकी “छवि बेदाग है और क्षेत्र में बूथ स्तर पर उनकी पकड़ मजबूत” है। “दीपा सिंह गौर के रूप में महिला क्षत्रिय कार्ड भी पार्टी के पास एक मजबूत विकल्प” है।
कार्यकर्ताओं के बीच “चर्चा” है कि इस बार “टिकट निष्ठा और जमीनी पकड़” के आधार पर मिलेगा, न कि केवल बड़े नाम के आधार पर। इस “कसौटी पर अशोक सिंह गौर विरोधियों से कोसों आगे” हैं। इसी “दावेदारी ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर निषाद की टेंशन बढ़ा” दी है, जो “खुद को टिकट का स्वाभाविक दावेदार” मान रहे थे। लेकिन अशोक सिंह गौर के नाम पर जिस तरह कार्यकर्ताओं और स्थानीय समीकरणों की सहमति बन रही है, उससे “तिंदवारी का टिकट समीकरण पूरी तरह बदल” गया है ?
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
