24.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक : लगभग 74 करोड़ का पुनरीक्षित बजट पास
उत्तर प्रदेश

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक : लगभग 74 करोड़ का पुनरीक्षित बजट पास

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 का पुनरीक्षित बजट 73 करोड़ 92लाख 77 हजार 402 रुपये का एवं मूल बजट वर्ष 2024-25 35 करोड़ 82 लाख 65 हजार 475 रुपया स्वीकृत हेतु सदन के समक्ष रखा गया जो ध्वनिमति से पास हो गया।

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक : लगभग 74 करोड़ का पुनरीक्षित बजट पास
District Panchayat Board meeting: Revised budget of about Rs 74 crore passed

जिला पंचायत की बैठक में अपर मुख्य अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार द्वारा पंचम राज्यवित्त आयोग एवं पन्द्रहवां वित्त आयोग एवं अन्य मदों से वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त होने वाली धनराशि के अन्तर्गत कराये जाने वाले विकास कार्यो हेतु पटल पर रखा। कार्य योजना पर चर्चा की गई। सदन में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया।

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक : लगभग 74 करोड़ का पुनरीक्षित बजट पास
District Panchayat Board meeting: Revised budget of about Rs 74 crore passed

अध्यक्ष सुनील पटेल नें सदस्यों से अन्य प्रस्ताव सदन के समक्ष रखने हेतु कहा। सदस्य भरत सिंह द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में हाईमास्क लाइट लगवाये जाने की मांग की। सदस्य अब्दुल रईस द्वारा सदन को अवगत कराया गया है कि जिला योजना की बैठक में सदस्यों द्वारा दिये प्रस्तावों को शामिल नही किया जाता। न ही उक्त प्रस्तावों के सम्बंध में किसी प्रकार की कोई जानकारी दी जाती है। सदस्य इन्द्रजीत यादव नें इसका समर्थन किया।

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक : लगभग 74 करोड़ का पुनरीक्षित बजट पास
District Panchayat Board meeting: Revised budget of about Rs 74 crore passed

अध्यक्ष से अनुरोध किया गया कि वह एक पत्र डीएम को अपनी ओर से भेजें। विभागीय समीक्षा के दौरान सदस्यों द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं से सम्बंधित जो भी विषय रखे गये, उनका जवाब बैठक में उपस्थित सम्बंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा दिया गया। जिस पर अध्यक्ष सुनील पटेल नें लिखित रूप से सम्बंधित विभाग को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त उक्त बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को स्पष्टीकरण प्रेषित करने के भी निर्देश दिये।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश बन गये विकास पुंज: सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

नवरात्र की अष्टमी पर देवी मंदिरों में अठवाईं पूजा की धूम: भक्तों की उमड़ी भीड़

City News Uttar Pradesh

मनी लॉन्ड्रिंग केस: माफिया मुख्ता विधायक अब्बास अंसारी की कस्टडी रिमांड 18 नवंबर तक बढ़ी, ईडी की अर्जी पर कोर्ट ने दिया आदेश

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश दिवेदी विकास का बनते जा रहे अमिट इतिहास

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति ने किया आत्मसमर्पण: एडीएम की गाड़ी पर पथराव करने का है आरोप

Banda : चित्रकूट मंडल के दौरे पर में इसी हफ्ते आ सकते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ! …

ब्रेकिंग न्यूज़