26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश बन गये विकास पुंज: सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश बन गये विकास पुंज: सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर की प्रमुख सड़क को फोर लेन में तब्दील करने की बहुप्रतीक्षित परियोजना की शुरुआत हो गई है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने संयुक्त रूप से महारानी अवंतीबाई चौक, कालू कुआं से राजा खेत सिंह खंगार चौक और पल्हरी बाईपास तक के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस परियोजना के तहत करीब 3.1 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा, जिससे नगरवासियों को यातायात जाम से राहत मिलेगी और शहर की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी।

विधायक प्रकाश बन गये विकास पुंज: सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि इस परियोजना की कुल लागत 2280.70 लाख रुपये है। यह मार्ग शहर के व्यस्ततम सड़कों में से एक है और चौड़ीकरण के बाद यहां सुगम यातायात व्यवस्था संभव हो सकेगी। इस परियोजना के पूर्ण होने से न केवल यातायात की समस्या हल होगी, बल्कि बाजार और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को भी लाभ मिलेगा।

विधायक प्रकाश बन गये विकास पुंज: सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

विधायक प्रकाश नें बताया की इस मार्ग पर मौजूद पुलियों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। मध्य में 1.5 मीटर चौड़ा डिवाइडर बनेगा।इसके दोनों ओर 7-7 मीटर चौड़ी सड़कें विकसित की जाएंगी। सड़क को कैटआई, थर्मोस्टेट और रेडियम पट्टियों से सुसज्जित होगी। साथ ही, सड़क के दोनों ओर नालियों का भी निर्माण प्रस्तावित है।

विधायक प्रकाश बन गये विकास पुंज: सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख बड़ोखर स्वर्ण सिंह सोनू, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता, राकेश गुप्ता दद्दू, राजेश गुप्ता, नगर पालिका प्रतिनिधि अंकित बासू, सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता सहित भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बसपा नेता ने दिखाई मानवता , घायल को पहुँचाया अस्पताल …

गजब खेल : एक धान खरीद केंद्र में कतारें, तो दो दूसरा कागजों पर संचालित

City News Uttar Pradesh

निकम्मेपन की हद : बजट के लिए रोने वालों ने लौटाए सवा अरब

बांदा में दुस्साहस: घर में सो रही युवती को चार दबंगों नें अगवा कर किया गैंगरेप

City News Uttar Pradesh

यूपी : सपा नेता के होटल में छापा, दो विदेशी युवतियों सहित सात पुलिस ने को किया गिरफ्तार  …

City News Uttar Pradesh

प्रचार न सख्ती, आदेश के बाद भी बिना हेलमेट कार्यालय पहुंच रहे कर्मचारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़