City News Uttar Pradesh
पंद्रह अगस्त तक आयेगी भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची: जातीय और क्षेत्रीय संतुलन में फंसा पेंच
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी निकाय चुनाव: बागियों को मनाने में भाजपा ने लगाया पूरा जोर, न माने तो होगी कड़ी कार्रवाई

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश: निकाय चुनाव में भाजपा के बागियों को मनाने और चुनाव प्रबंधन कर सभी 17 नगर निगम में जीत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पार्टी के नेताओं ने पूरा जोर लगा दिया है। निकाय चुनाव के दूसरे चरण में नामांकन वापसी का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन था। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सहित सरकार के मंत्रियों ने बुधवार को बागियों से संपर्क साधा।

यूपी निकाय चुनाव: बागियों को मनाने में भाजपा ने लगाया पूरा जोर, न माने तो होगी कड़ी कार्रवाई
UP Municipal Elections: BJP exerts full force in persuading the rebels, strict action will be taken if they do not agree

बागी उम्मीदवारों को भविष्य में सरकार या संगठन में समायोजन का वादा करते हुए मैदान छोड़ने का आग्रह किया। विभिन्न जिलों से जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों ने भी बागियों से संपर्क कर उनकी फोन पर चौधरी और धर्मपाल सिंह से बात कराई।

–  न माने  तो कार्रवाई की तैयारी

सूत्रों का कहना है कि निकाय चुनाव के बाद भी जिन बागियों के कारण भाजपा प्रत्याशी को चुनाव में नुकसान होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पार्टी की ओर से चुनाव में जिलाध्यक्षों की भूमिका पर भी नजर रखी जा रही है। जिन विधायक, सांसद या मंत्री के रिश्तेदार सहित अन्य करीबी चुनावी मैदान में बगावत कर रहे हैं उनकी भी सूची तैयार की जा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश नें रंगे हाथ पकड़ी शिक्षा बदहाल व्यवस्था: हो गये दंग

City News Uttar Pradesh

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाला, ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

डीएम दुर्गा शक्ति नें जाना अमृत सरोवरों का हाल : निर्देश दिये विषैले न हों कदापि

News : राष्ट्रीय रामायण मेला, बिखेरेगा अपनी ओलौकिक छटा, योगी कर सकते हैं उदघाटन !

शादी कार्यक्रम पर दबंगों का कहर : दूल्हा और दुल्हन पक्ष के साथ मारपीट कर लूट !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ‘तोड़ेंगे’ अपना ही रिकॉर्ड: ‘जोर- शोर’ से शुरू कर दी है ‘तैयारी’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़